आइए आज यहां जानते हैं स्ट्रॉबेरी खाने के 10 फायदे-
webduniaपकी हुई स्ट्रॉबेरी को मैश कर लें, चुटकी भर खाने का सोडा मिलाएं। ब्रश में लगाकर दांतों की सफाई करें। दांत चमक जाएंगे।
webduniaस्ट्रॉबेरी में मौजूद एंजाइम-विटामिन-सी आंखों के लिए फायदेमंद है, यह सूरज की यूवी किरणों से बचाकर आंखों को सुंदर बनाता है।
webduniaस्ट्रॉबेरी में ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट, फ्लेवोनॉयड और विटामिन मौजूद होते हैं जो कैंसर जैसी बीमारी से लड़ने की ताकत देते हैं।
webduniaस्ट्रॉबेरी के रोजाना सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। दिल की बीमारी से बचाव होता है।
webduniaस्ट्रॉबेरी में कुछ ऐसे तत्व भी होते हैं, जो हमारे शरीर में ग्लूकोज के स्तर पर अच्छा असर डालते हैं। इसका सेवन टाइप-2 डायबिटीज की आशंका कम करता है।
webduniaस्ट्रॉबेरी में भरपूर फाइबर होता है, इसे खाने से पेट काफी देर तक भरा महसूस होता है। स्ट्रॉबेरी मोटापे से बचाता है।
webduniaस्ट्रॉबेरी में मौजूद फाइबर पेट की सभी प्रॉब्लम से दूर रखने का कार्य भी करता है।
webduniaस्ट्रॉबेरी में विटामिन-बी और सी भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार है।
webduniaस्ट्रॉबेरी में मौजूद पोटेशियम, मैंगनीज, कॉपर, आयरन, आयोडीन हड्डी और जोड़ों में सूजन की समस्या को दूर करने में सहायक है।
webduniaस्ट्रॉबेरी त्वचा को खूबसूरत बनाने, चेहरे की झुर्रियां रोकने का काम भी करती है और सेहत के लिए तो लाजवाब है ही।
webdunia