लेमन ग्रास के फायदे चौंका देंगे आपको

लेमन ग्रास आजकल लोग चाय में डालकर पीते हैं। यह घास पौधों के रूप में गमले में भी उगाई जा सकती है। इसका सेवन करने से अनेक लाभ होते हैं। आइए जानते हैं -

webdunia

लेमन ग्रास शरीर के आंतरिक अंगों को बेहतर बनाती है और उनकी सफाई करती है।

यह कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का भी कार्य करती है।

इससे आयरन की कमी की पूर्ति होती है। इसलिए इसे एनीमिया में भी लिया जाता है।

यह पेट की समस्या जैसे कब्ज, अपच, पेट फूलना इत्यादि में बेहद लाभकारी होती है।

लेमन ग्रास की चाय पीने से सिरदर्द और जोड़ों में दर्द जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

शरीर में दर्द से मुक्ति के लिए अक्सर इसका सेवन किया जाता है।

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई गुण होते हैं। इसके सेवन से दिमाग भी तेज होता है।

डिस्क्लेमर : सेहत संबंधी नुस्खे डॉक्टर की सलाह पर ही आजमाएं।

सांभर के सेवन से मिलेंगे खूब फायदे

Follow Us on :-