जूते : गलती से भी अपने जूते-चप्पल सोने के कमरे में न रखें। इनसे निकलने वाली दूषित तरंगे आपका जीवन तबाह कर सकती हैं।

झाड़ू : आपके कमरे में झाड़ू रखी है मतलब आपके बीच रोजाना कलह मचता है। झाड़ू को तुरंत कमरे से बाहर स्टोर रूम में रखें।

फटे कपड़े : अगर आप भी अपने बेडरूम में फटे कपड़े जमा करते हैं तो इन्हें पहली फुरसत में बाहर करिए.. यह आपको कंगाली और तंगहाली का का जीवन देते हैं।

प्लास्टिक, पॉलिथीन का सामान: आपकी भी आदत प्लास्टिक और पॉलिथीन जमा करने की है तो इन्हें कहीं और रखें बेडरूम में नहीं...इनसे नकारात्मक किरणें निकलती हैं जो आपको बेचैन कर सकती हैं।

टीवी : आजकल घरों में फैशन है टीवी को बेडरूम में रखने का, लेकिन यह घातक है क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक चीजों से भी नेगेटिव वाइब्स आती हैं. . अगर इन्हें रखना आपकी मजबूरी हैं तो सोते समय इन्हें ढंक कर रखें।

Redmi Note 12 Pro 5G : 200MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Redmi Note 12 सीरीज की इंट्री

Follow Us on :-