आज ही करें अपनी डाइट में शामिल और पाएं फैटी लीवर से छुटकारा
फैटी लीवर एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें लीवर कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है।
फैटी लीवर एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जिसमें लीवर कोशिकाओं में अतिरिक्त वसा जमा हो जाती है।
सही आहार, खासकर कुछ खास फलों को अपनी डाइट में शामिल करके इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
सिट्रस फ्रूट्स: संतरा, नींबू, और अंगूर जैसे सिट्रस फल विटामिन C से भरपूर होते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स लीवर की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
सेब: सेब में मैलिक एसिड और पेक्टिन होता है, जो यह लीवर पर जमा होने वाली वसा को कम करने में मदद करता है।
पपीता: पपीता में पपैन नामक एंजाइम होता है, जो वसा को तोड़ने में मदद करता है और लीवर को स्वस्थ रखता है।
कीवी: कीवी में विटामिन E और C होता है। यह लीवर को नुकसान से बचाता है और फैटी लीवर के लक्षणों को कम करने में सहायक है।
बेरीज: स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, और रसभरी जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और लीवर की कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं।