सर्दियों में मटर खाने के फायदे

स्वाद, सेहत और सौंदर्य का अनोखा मिश्रण है हरी मटर। ठंड के मौसम में मटर खाना फायदेमंद है। जानिए हरी मटर के बेहतरीन फायदे-

webdunia

मटर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है जिसके चलते आप हार्ट अटैक और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी से बच सकते हैं।

webdunia

मटर नेचुरल मीठे होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है।

webdunia

मटर में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जिससे भूख कम लगती है। इसलिए वजन कम करने में भी सहायक है। पाचन तंत्र सही रहता है।

webdunia

इसमें जिंक, कॉपर, मैंगनीज, आयरन होता है। जिसके कारण बीमारियों की चपेट में आने से बचते हैं।

webdunia

इसे नियमित खाने से कैंसर की बीमारी का खतरा कम होता है। खासतौर से पेट के कैंसर में मटर बहुत लाभकारी है।

webdunia

हरी मटर को नियमित खाने से आप लंबे समय तक जवां नजर आते हैं और बढ़ती उम्र का असर जल्दी दिखाई नहीं देता।

webdunia

हरी मटर में प्रोटीन के साथ ही विटामिन-के की मात्रा भरपूर होती है, जो ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव करने में सहायक होती है।

webdunia

आप छोटी-छोटी चीजें याद नहीं रख पाते, तो हरी मटर का नियमित सेवन करें। यह आपकी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में मदद करेगी।

webdunia

गर्भवती महिलाओं के लिए हरी मटर फायदेमंद है। इसे भ्रूण को भी पर्याप्त पोषण मिलता है। इसके अलावा माहवारी की समस्याओं में भी उपयोगी है।

webdunia

डिस्क्लेमर : सेहत संबंधी नुस्खे डॉक्टर की सलाह पर ही आजमाएं।

webdunia

खसखस खाएं, सेहत बनाएं

Follow Us on :-