कम उम्र में क्यों हो रहा है हार्ट अटैक? जानिए 8 कारण

पिछले दिनों कम उम्र के सितारों को हार्ट अटैक हुआ है। 18-20 साल के लड़कों के भी केस सामने आए। जानें 8 कारण-

webdunia

स्मोकिंग से बचें, यह हार्ट अटैक के मुख्य कारणों में गिना जाता है।

अल्कोहल से दूरी बनाएं, यह कम उम्र में हार्ट अटैक आने का खास कारण देखा गया है।

जंक या फास्ट फूड के कारण वजन बढ़ता है और इससे इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ जाती है।

ओवर टाइम से बचें। उतना ही काम करें जितना आपका दिल और दिमाग इजाजत दें। शरीर को आराम नहीं देना भी एक कारण है।

तनाव शरीर का दुश्मन है। भीतर ही भीतर तनाव पालने से हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है।

जिम में अधिक या गलत तरीके से कसरत करना और शरीर को पूरी तरह से थका देने से भी दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

लेजी लाइफस्टाइल से भी हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

नींद का समय और घंटे तय ना होना भी एक कारण है। आजकल के लड़के देर रात को सोते हैं और जल्दी उठ जाते हैं।

समय-समय पर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

शकरकंद का सेवन किसे नहीं करना चाहिए?

Follow Us on :-