High Heels पहनने से क्या होता है?

क्या आप जानती हैं कि High Heels पहनना आपकी सेहत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचा सकता है?

Freepik

खुद को स्टाइलिश बनाने के लिए आजकल कॉलेज या ऑफिस में लड़कियां हाई हील्स पहनना पसंद करती हैं।

स्टाइलिश दिखना सही है लेकिन सेहत को नजरअंदाज बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

हील्स पहनने से शरीर का बैलेंस बिगड़ता है और रीढ़ की हड्डी पर गलत दबाव पड़ता है।

लगातार हील्स पहनने से घुटनों की कार्टिलेज जल्दी घिसने लगती है जिससे दर्द होता है।

हील्स से पैरों की उंगलियां सिकुड़ती हैं और नसों पर दबाव बढ़ जाता है जिससे सूजन आ सकती है।

अक्सर हील्स पहनने से पिंडलियों की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे चलने में तकलीफ होती है।

हील्स में बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे गिरने और चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है।

हील्स के टाइट स्ट्रक्चर से पैरों में कॉर्न्स (गांठें) और छाले बन सकते हैं।

लंबे समय तक हील्स पहनना पैरों की हड्डियों की शेप को भी बदल सकता है।

Hotspot कनेक्ट करने से पहले ये जान लें

Follow Us on :-