जन्माष्टमी के मौके पर भगवान को सफेद मक्खन का भोग जरूर लगाया जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे घर पर बनाने की रेसिपी और फायदों के बारे में

Social Media

सफेद मक्खन बनाने के लिए आप रोजाना दूध से मलाई की लेयर को निकालकर रख सकते हैं. इसे एक कंटेनर में स्टोर करें।

Social Media

एक गहरे बर्तन में मलाई को डालें और इसमें 1 कप आइस कोल्ड वाटर और 4 से 5 आइस क्यूब्स मिलाएं।

Social Media

इसमें 2 टेबल स्पून दही मिलाएं और 6 घंटों तक रेस्ट के लिए रख दें।

Social Media

एक इलेक्ट्रिक हैंड ब्लेंडर लें और मिश्रण को ब्लेंड करें।

Social Media

इसे थोड़ा रुक कर, तब तक ब्लेंड करते रहें, जब तक मिश्रण से छोटे-छोटे चंक न निकलने लगें।

Social Media

धीरे-धीरे बटर की लेयर ऊपर आ जाएगी. बटर को बॉल की शेप दें. एक बॉउल में ठंडा पानी लें और इस बॉल को उसमें डाल दें।

Social Media

इससे न सिर्फ बटर को एक सही शेप मिलेगी, बल्कि अगर कोई स्मेल भी होगी, तो वो चली जाएगी।

Social Media

श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए आपका थिक और स्मूद मक्खन तैयार है। ये होममेड बटर एक से दो हफ्तों तक चलेगा।

Social Media

ये हैं दुनिया की 7 सबसे महंगी किताबें

Follow Us on :-