कैसे पहचानें असली और नकली शहद?

शहद दिखने में तो एक जैसा लगता है, लेकिन हर चमकती चीज असली नहीं होती। जानिए 6 आसान तरीके जिससे आप घर बैठे शहद की शुद्धता की जांच कर सकते हैं...

Freepik

आजकल मार्केट में मिलावटी चीजें बहुत बिक रही हैं, इनमें से एक है नकली शहद (Fake Honey)।

जो लोग शहद को हेल्दी समझकर इस्तेमाल करते हैं, वे अनजाने में नकली चीज खा रहे होते हैं।

जानिए कुछ आसान घरेलू टेस्ट, जिससे आप असली और नकली शहद की पहचान कर सकते हैं।

एक गिलास पानी में शहद की कुछ बूंदें डालें। असली शहद नीचे बैठ जाएगा, जबकि नकली शहद घुल जाएगा।

शहद से भीगी माचिस की तीली को जलाएं। असली शहद तीली को जलने देगा, नकली नहीं।

शहद की बूंद टिशू पेपर पर डालें। नकली शहद कागज में फैल जाएगा, जबकि असली शहद बिंदु जैसा रहेगा।

शहद को फ्रिज में रखें। नकली शहद जम सकता है, लेकिन असली शहद कभी नहीं जमता।

शहद की एक बूंद उंगली पर रखें। अगर वो फैल जाए तो नकली, अगर अपनी जगह टिकी रहे तो असली।

शहद का FSSAI मार्क, शुद्धता का प्रमाण और बिना मिलावट वाले इंग्रेडिएंट्स पढ़ें।

शुद्ध शहद की पहचान करना मुश्किल नहीं है अगर आपके पास सही जानकारी हो। स्टोरी अच्छी लगी हो तो शेयर जरूर करें।

वजन बढ़ाने के लिए दुबले लोग खाएं ये 7 चीजें

Follow Us on :-