होली के लिए घर में प्राकृतिक रंग कैसे बनाएं?

बाजार में बिकने वाला केमिकल युक्त रंग हमारी त्वचा के लिए नुकसानदायक है इसलिए होली के लिए घर में ही प्राकृतिक रंग बनाएं-

webdunia

मेहंदी को आटे के साथ मिलकर हरा रंग तैयार करें।

हल्दी और बेसन को एक साथ मिलाकर पीला रंग बना सकते हैं।

लाल रंग बनाने के लिए आप लाल चंदन पाउडर का उपयोग कर सकते हैं।

गुलाबी रंग बनाने के लिए आप चुकंदर के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

नीला रंग बनाने के लिए अपराजिता के फूल को सुखाकर पीस लें और फिर उसका उपयोग करें।

बुरांस के फूलों को रातभर पानी में भिगोकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

गुलमोहर, पालक, धनिया और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट पानी में घोलकर गीला हरा रंग बनाया जा सकता है।

जामुन को बारीक़ पीस लें और इसे पानी में मिला लें इससे बहुत सुंदर नीला रंग तैयार हो जाएगा।

टेसू या हरसिंगार के फूलों को रातभर पानी में भिगोकर बहुत ही सुंदर नारंगी रंग बना सकते हैं।

अनार के छिलकों को पानी में उबालकर भी लाल रंग बनाया जा सकता है।

होली खेलने से पहले जानिए कैसे छुड़ाएं रंग?

Follow Us on :-