कैसे पहचानें कि अंडा असली है या नकली?

आजकल बाजार में नकली अंडों की भरमार है, कैसे पहचानें कि अंडा असली है या नकली।

webdunia

अगर आपको अंडों के छिलके अधिक चमकदार नजर आएं तो समझ लें कि अंडे नकली हैं।

अंगुली से अंडों को छुएं, असल अंडे की ऊपरी परत चिकनी होगी जबकि नकली अंडों की ऊपरी परत रूखी होती है।

अंडे को हिलाकर देखें, तो असली अंडा कभी आवाज नहीं करेगा, जबकि नकली अंडे के अंदर से आवाज सुन पाएंगे।

अंडे को तोड़ते हैं, तो असली अंडों का अंदरूनी पीला भाग अलग होता है जबकि नकली अंडे का पीला और सफेद भाग आपस में मिक्स होते हैं।

नकली अंडे का सफेद हिस्सा सख्त होता है, इसे दबाकर देखें। यह आसानी से नहीं फटे तो नकली मानें।

बर्तन में पानी लें और उसमें अंडे डालें। नकली अंडा नहीं डूबेगा, जबकि असली डूब जाएगा।

नकली अंडे आग के संपर्क में आने पर जलने लगते हैं क्योंकि ये प्लास्टिक और अन्य से मिलकर बने होते हैं।

नकली अंडे को खुले में रखने पर यदि उसमें मक्खियां या चीटियां न लगे, तो अंडा नकली है।

काला नमक खाने के 7 फायदे

Follow Us on :-