आपने कई प्रचलित थीम पार्क के बारे में सुना होगा। पर क्या आप भारत के पहले वैदिक पार्क के बारे में जानते हैं-

नोएडा के सेक्टर 78 में देश का पहला वैदिक थीम पार्क 'वेद वन पार्क' खुल गया है।

यह पार्क 12 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है, जहां सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक जा सकते हैं।

सप्त ऋषियों के नाम पर इस पार्क को 7 पार्ट में बांटा है और हर पार्ट का अलग महत्व है।

इसके साथ ही पार्क के हर पार्ट में भारतीय वेद की जानकारी मिलेगी।

इस पार्क में वैदिक काल की जड़ी-बूटियों और औषधियों के हजारों पौधे भी लगाए गए हैं।

इस पार्क में लेजर लाइट शो होगा, जिसमें वेद और पुराणों की जानकारी दी जाएगी।

इस शानदार पार्क में संस्कृति के साथ ही प्रकृति और मनोरंजन भी भरपूर है।

भारत के इन 8 शहरों में मिलती है सबसे ज्यादा सैलरी

Follow Us on :-