इस वर्ष 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी पर करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं यहां करवा चौथ पूजन की सरल विधि के बारे में
Social Media
करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पूर्व ही उठकर स्नान कर स्वच्छ कपड़े पहन लें तथा शृंगार भी कर लें।
Social Media
प्रातः पूजा के समय इस मंत्र के जप से व्रत प्रारंभ किया जाता है- 'मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।'
Social Media
शाम के समय, मां पार्वती की प्रतिमा की गोद में श्री गणेश को विराजमान करें।
Social Media
उन्हें बालू अथवा सफेद मिट्टी की वेदी अथवा लकड़ी के आसार पर शिव-पार्वती, स्वामी कार्तिकेय, गणेश एवं चंद्रमा की स्थापना करें।
Social Media
मूर्ति के अभाव में सुपारी पर नाड़ा बांधकर देवता की भावना करके स्थापित करें।
Social Media
इसके बाद मां पार्वती का सुहाग सामग्री आदि से श्रृंगार करें। भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करें और कोरे करवे में पानी भरकर पूजा करें।
Social Media
एक लोटा, एक वस्त्र व एक विशेष करवा दक्षिणा के रूप में अर्पित करें। सौभाग्यवती महिलाएं पूरे दिन का व्रत रखकर व्रत की कथा का श्रवण करें।
Social Media
चंद्रोदय के बाद चांद को अर्घ्य दें। चंद्रमा को अर्घ्य देते समय यह मंत्र अवश्य बोलें
Social Media
तत्पश्चात अपने पति के हाथ से जल एवं मिष्ठान खाकर व्रत खोले। यह व्रत परिवार की सुख-समृद्धि के लिए भी किया।