प्रयागराज में घूमने के 8 सबसे फेमस स्पॉट

अगर आप संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ में जा रहे हैं तो इस दौरान इन ऐतिहासिक जगहों पर जरूर घूमने जाएं...

social media

त्रिवेणी संगम : आस्था का वह पवित्र स्थल है जहां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती का संगम होता है।

आनंद भवन - पंडित जवाहरलाल नेहरू का यह ऐतिहासिक घर अब एक संग्रहालय में बदल दिया गया है।

त्रिवेणी घाट - शाम के समय होने वाली आरती और दीपदान इस घाट को अलौकिक बना देते हैं।

भारद्वाज आश्रम - मुनि भारद्वाज के समय का ये ऐतिहासिक स्थान बेहद सुंदर बना हुआ है।

खुसरो बाग - यह मुगलकालीन बाग अपने सुंदर वास्तुकला और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

हनुमान मंदिर - संगम तट के पास स्थित लेटे हुए हनुमान जी का यह मंदिर श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

अल्फ्रेड पार्क (चंद्रशेखर आजाद पार्क) - स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद के बलिदान स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय - जिसे 'पूर्व का ऑक्सफोर्ड' कहा जाता है, अपनी बड़ी और ऐतिहासिक इमारतों के लिए मशहूर है।

कितनी है ममता कुलकर्णी की कुल जमा संपत्ति?

Follow Us on :-