8 तरीकों से यूज करें बची हुई चायपत्ती

बची हुई चायपत्ती को फेंकने की बजाय घर के कई कामों में करें री-यूज। जानिए 8 ऐसे स्मार्ट तरीके जिनसे यह छोटी सी चीज बन सकती है बड़ी मददगार...

social media

हर दिन की बची चायपत्ती आपके काम की हो सकती है। जानिए इसे दोबारा इस्तेमाल करने के 8 स्मार्ट तरीके...

गीली चायपत्ती से स्टील और तांबे के बर्तन रगड़ें से जंग और दाग चुटकियों में साफ हो सकते हैं।

सूखी बची चायपत्ती को जलाएं, इसके धुएं से मच्छर भाग जाते हैं।

चायपत्ती को गमले की मिट्टी में मिलाएं, इससे पौधों को पोषण मिलता है और मिट्टी उपजाऊ बनती है।

पानी में उबाली हुई चायपत्ती मिलाकर फर्श पोंछें, इससे गंदगी और बदबू दोनों दूर होंगी।

सूखी चायपत्ती को कपड़े में बांधकर अलमारी, जूतों या बैग में रखें, ये नैचुरल डिओडरेंट जैसा असर करता है।

जहां चीटियां या कीड़े हों, वहां चायपत्ती छिड़कने से, ऐसे कीट नेचुरली भाग जाते हैं।

उबली हुई चायपत्ती ठंडी करके बालों में लगाएं, इससे डैंड्रफ कम होता है और बालों को चमक मिलती है।

बची हुई चायपत्ती को दही या बेसन में मिलाकर स्क्रब की तरह इस्तेमाल करें, इससे स्किन चमकदार बनती है।

भगवद गीता युद्ध के बारे में क्या कहती है?

Follow Us on :-