क्या है च्यवनप्राश खाने का सही समय और तरीका

च्यवनप्राश खाने के कई फायदे हैं, जानिए खाने का सही समय और तरीका-

webdunia

च्यवनप्राश खाने का सही समय सुबह खाली पेट होता है।

सर्दियों के मौसम में इसका सेवन सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माना गया है।

च्यवनप्राश का ज्यादा सेवन अपच, पेट फूलना, पेट में सूजन आदि की समस्या पैदा कर सकता है। इसे दिन में दो बार ही खाना चाहिए।

च्यवनप्राश खाने का सही तरीका है प्रतिदिन एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करना।

एक चम्मच च्यवनप्राश को आप दूध में घोलकर भी सेवन कर सकते हैं।

भोजन करने के आधे घंटे बाद आप एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन कर सकते हैं।

एक साल की उम्र के बच्चों को च्यवनप्राश न खिलाएं। 2 से 5 साल की उम्र के बच्चों को 5 ग्राम से कम च्यवनप्राश खिला सकते हैं।

6 से 12 साल के बच्चों को 6 से 7 ग्राम च्यवनप्राश खिला सकते हैं। 12 से 15 तक 15 ग्राम खिला सकते हैं।

गर्भवती महिलाएं डॉक्टर की सलाह से 2 चम्मच च्यवनप्राश खा सकती हैं।

डायबिटीज, अस्थमा या दमा के रोगियों को भी डॉक्टर की सलाह से ही च्यवनप्राश खाना चाहिए।

नारियल के फूल को खाने के 8 फायदे

Follow Us on :-