कहां है मुगल शासक औरंगजेब की कब्र
जानिए कब और कैसे हुई थी इस कट्टर मुस्लिम शासक की मृत्यु...
social media
औरंगजेब मुगल हुकूमत का एक ऐसा बादशाह था जिसकी जिंदगी के साथ बहुत सारे विवाद जुड़े रहे।
हाल ही में औरंगजेब की कब्र को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है।
औरंगजेब, जिसे आलमगीर के नाम से भी जाना जाता है, भारत में मुगल साम्राज्य का छठा शासक था।
औरंगजेब ने लगभग 50 वर्षों तक शासन किया, जो मुगल सम्राटों में सबसे लंबा था।
वह एक कट्टर सुन्नी मुस्लिम था और अपने धार्मिक कट्टरवाद के लिए जाना जाता था।
औरंगजेब ने गैर-मुस्लिमों पर जजिया कर फिर से लगाया और कई हिंदू मंदिरों को नष्ट कर दिया।
इन नीतियों ने हिंदू आबादी के बीच व्यापक असंतोष पैदा किया और कई विद्रोहों को जन्म दिया।
3 मार्च, 1707 को महाराष्ट्र के अहमदनगर में प्राकृतिक कारणों से औरंगजेब की मृत्यु हुई।
औरंगजेब की कब्र औरंगाबाद से 25 किलोमीटर दूर खुलताबाद में है।
कहा जाता है कि अपनी कब्र के लिए औरंगजेब ने टोपियां सीकर पैसे जमा किए थे।
औरंगजेब की इच्छा के अनुसार उसकी कब्र को बहुत साधारण बनवाया गया था।
lifestyle
कम पानी पीने की वजह से भी हो सकता है हेयर फॉल
Follow Us on :-
कम पानी पीने की वजह से भी हो सकता है हेयर फॉल