दुनिया के विभिन्न देशों के बारे में आपको कई रोचक तथ्य मिलेंगे, जो आपको हैरान कर सकते हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला तथ्य यह है कि एक देश में पिछले 95 वर्षों में कोई बच्चा जन्मा ही नहीं। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
social media
दुनिया में कई अनोखे और चौंकाने वाले तथ्य मौजूद हैं। आपको जानकार आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक देश ऐसा भी हैं जहां 95 वर्षों में कोई बच्चा नहीं जन्मा।
हैरान करने वाली बात यह है कि इसके अस्तित्व में आने के बाद से अब तक यहां एक भी बच्चे ने जन्म नहीं लिया है।
इस देश की आबादी मात्र 800-900 लोगों के आसपास ही रहती है।
इटली रोम में स्थित इस राज्य का नाम है वेटिकन सिटी है, जो दुनिया का सबसे छोटा देश है।
रोमन कैथोलिक ईसाई धर्म के सभी धार्मिक नेताओं का ये घर है और यहां पोप का शासन है।
हर साल दुनिया भर से लाखों पर्यटक वेटिकन सिटी की सैर करने आते हैं, लेकिन इस देश में किसी को भी स्थायी नागरिकता नहीं दी जाती।
यहां जन्म से नागरिकता नहीं मिलती, बल्कि पद और सेवा के आधार पर अस्थायी नागरिकता दी जाती है।
वेटिकन के निवासी पादरी, नन और चर्च से जुड़े लोग होते हैं, जो शादी नहीं करते और परिवार नहीं बसाते।
यहां रहने वाले निवासी मुख्य रूप से ऐसे लोग होते हैं जिन्हें शादी करने या माता-पिता बनने की इजाजत नहीं होती। हालांकि, अपवाद यहां भी सामने आए हैं।