1582 में अप्रैल फूल डे की शुरुआत यूरोप से की गई थी।

जब फ्रांस ने Julian Calendar को बदलकर Gregorian calendar को अपनाया था।

ग्रेगोरियन कैलेंडर में नया साल 1 जनवरी को मनाया जाता है।

इस कैलेंडर से पहले नया साल अप्रैल की 1 तारीख को मनाया जाता था।

इसके जश्न की शुरुआत 25 मार्च से ही हो जाती थी।

ग्रेगोरियन कैलेंडर आने के बाद लोग इस बदलाव को स्वीकार नहीं कर पाए और वो 1 अप्रैल को ही नए साल का जश्न मनाते रहे।

इस किस्से के बाद लोगों को अप्रैल फूल कहा जाने लगा क्योंकि 1 जनवरी के बदले वो 1 अप्रैल को नया साल मनाते थे।

स्कॉटलैंड में अप्रैल फूल डे को 2 दिन तक मनाया जाता है।

गूगल ने 1 अप्रैल 2004 को Gmail लांच किया था और इसके फीचर जानने के बाद लोग इसे मज़ाक समझने लगे।

फ्रांस, स्विट्ज़रलैंड, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे कई देशों में अप्रैल फूल डे को April Fish Day के नाम से जाना जाता है।

इस दिन लोग मज़ाक करने के लिए अपने दोस्तों के पीछे कागज़ की मछली चिपकाते हैं।

शाही कोरियन परिवार को इस दिन मज़ाक मस्ती करने की अनुमति दी जाती है।

कई देशों में इस दिन को एक-दूसरे पर आटा फेंक कर मनाया जाता है।

करी पत्ता के नुकसान, कितने खाना सुरक्षित है?

Follow Us on :-