मां अंबे के 9 रुपों के 9 शुभ वरदान

9 दिनों की 9 देवियां विशेष आशीर्वाद के लिए जानी जाती हैं। आइए जानें किस देवी से मिलता है कौन सा शुभ वरदान.....

Webdunia

शैलपुत्री के पूजन से भक्त सदा धन-धान्य से परिपूर्ण व प्रसन्न रहते हैं।

Webdunia

ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की भावना जागृत होती है।

Webdunia

चंद्रघंटा की उपासना से वीरता के गुणों में वृद्धि होती है। आकर्षण बढ़ता है।

Webdunia

कुष्मांडा की आराधना से समस्त रोग-शोक दूर होकर आयु व यश में वृद्धि होती है।

Webdunia

स्कंदमाता मोक्ष के द्वार खोलने वाली परम सुखदायी है। समस्त इच्छाओं की पूर्ति करती है।

Webdunia

कात्यायनी के पूजन से अद्भुत शक्ति का संचार होता है। कात्यायनी साधक को दुश्मनों का संहार करने में सक्षम बनाती है।

Webdunia

कालरात्रि पूजन से सभी पापों से मुक्ति मिलती है व दुश्मनों का नाश होता है। तेज बढ़ता है।

Webdunia

महागौरी की पूजन करने से चेहरे की कांति बढ़ती है। सुख में वृद्धि होती है। शत्रु-शमन होता है।

Webdunia

सिद्धिदात्री की आराधना से समस्त नव-निधियों की प्राप्ति होती है।

Webdunia

क्या आप जानते हैं नवदुर्गा के 9 रूपों का रहस्य?

Follow Us on :-