अनंत चतुर्दशी की पूजा कैसे करें?

अनंत चतुर्दशी पर श्रीविष्णु की पूजा करने से संकट दूर होकर सुखी मिलता है। जानें, कैसे करें पूजा।

webdunia

- प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर व्रत का संकल्प लेकर पूजा स्थल पर कलश स्थापित किया जाता है।

- कलश पर अष्टदल कमल की तरह बने बर्तन में कुश से निर्मित अनंत भगवान की स्थापना करें। पाट पर चित्र भी स्थापित करें।

- अब एक धागे को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर अनंत सूत्र तैयार करें, इसमें चौदह गांठें लगी होनी चाहिए।

- अनंत सूत्र को विष्णुजी की तस्वीर के सामने रखकर भगवान विष्णु और अनंत सूत्र की षोडशोपचार विधि से पूजा शुरू करें

- अब मंत्र का जाप करें- अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव। अनंतरूपे विनियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।।

- इसके बाद विधिवत पूजन के बाद अनंत सूत्र को बाजू में बांध लें।

- पुरुष दाएं हाथ में और महिलाएं बाएं हाथ में बांधें।

- अब श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

गुरुवार को क्यों नहीं काटते हैं नाखून, क्या है मान्यता

Follow Us on :-