अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थल

यदि आप अयोध्या जा रहे हैं तो यहां पर राम मंदिर के अलावा इन दर्शनीय और ऐतिहासिक स्थलों को देखना न भूलें-

Social media

गुप्त द्वार घाट : सरयू नदी के इसी घाट पर श्री रामजी ने जल समाधि ली थी।

हनुमान मंदिर : अयोध्या के बीचोंबीच हनुमान गढ़ी में राम भक्त हनुमानजी का विशाल मंदिर है।

दंतधावन कुंड : हनुमानी गढ़ी क्षेत्र में ही दन्तधावन कुंड है जहां श्रीराम अपने दांतों की सफाई करते थे। इसे ही राम दतौन भी कहते हैं।

कनक भवन मंदिर : अयोध्या का कनक भवन मंदिर भी देखने लायक है जहां राम और जानकी की सुंदर मूर्तियां रखी हैं।

राजा दशरथ का महल : यहां राजा दशरथ का महल भी बहुत ही प्राचीन और विशाल है।

भगवान ऋषभदेव का जन्म स्थल : अयोध्या में एक दिगंबर जैन मंदिर है जहां ऋषभदेव जी का जन्म हुआ था।

श्री ब्रह्मकुंड : अयोध्या में मौजूद गुरुद्वारा ब्रह्मकुंड साहिब के दर्शन करने के लिए देश और दुनिया के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं।

बौद्ध स्तूप : अयोध्या के मणि पर्वत पर बौद्ध स्तूपों के अवशेष हैं।

राम नाम के 10 रहस्य, चौंक जाएंगे जानकर

Follow Us on :-