काले कपड़े पहनने से क्या होता है?

आजकल युवाओं में काले रंग के कपड़े पहनने का फैशन चला है, जानिए क्या नुकसान हो सकते हैं-

webdunia

काला रंग नकारात्मकता, अंधेरा, विद्रोह और विध्वंस का प्रतीक है।

यह रंग सूर्य की रोशनी को अधिक अवशोषित करता है जिससे सेहत को नुकसान हो सकता है।

काला रंग गर्मी अधिक सोखता है, जिससे पसीना जल्दी नहीं सूखता है, जिसके चलते बैक्टीरिया फैलने की संभावना रहती है।

ज्योतिष मान्यता में काला रंग शनि और राहु ग्रह का रंग है। राहु का प्रभाव जीवन में घटना-दुर्घटना को जन्म देता है।

काला रंग उदासी और अवसाद को बढ़ाता है। यह व्यक्ति की सोच को नकारात्मक दिशा में ले जाता है।

काले रंग को तंत्र और काले जादू से जुड़ा रंग मानते हैं। तांत्रिक, औघड़ या भैरव संप्रदाय के साधु ही इसे पहनते हैं।

कभी-कभी काले रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं, क्योंकि इसे प्रोफेशनल कलर माना जाता है। शनिवार को इसे पहना जाता है।

यह जानकारी मान्यताओं पर आधारित है, वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है।

भारत के 10 प्राचीन महान वैज्ञानिक

Follow Us on :-