किस दिशा में कौन-सी रंगोली बनाने से मिलेगा क्या लाभ?

रंगोली बना रहे हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा का भी रखें ध्यान, तो ही मिलेगा लाभ-

webdunia

पूर्व दिशा में अंडाकार रंगोली बनाएं। नारंगी, नीला, मरून, हरा, गुलाबी, भूरा आदि रंगों का इस्तेमाल करें।

पूर्व दिशा में बनी अंडाकार रंगोली का डिजाइन आपके जीवन में खुशहाली और व्यवसाय में तरक्की दिलाने में मददगार साबित होगा।

पश्चिम दिशा में गोलाकार रंगोली बनाएं। रंगोली बनाने के लिए काले कलर के कॉम्बिनेशन से परहेज करें।

पश्चिम दिशा में बनी इस रंगोली से कर्मशक्ति में बढ़ोतरी होती है। नई सफलता मिलती है।

उत्तर-दिशा में लहरदार या लहरिया आकार की रंगोली बनाएं। इसमें पीला,हरा,नीला आदि रंग का इस्तेमाल करें।

उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की है। यहां रंगोली बनाने से सोच में स्पष्टता आती है, उन्नति के अवसर मिलते हैं।

दक्षिण दिशा में आयताकार रंगोली बनाएं। इसमें नीले रंग का इस्तेमाल न करें।

दक्षिण दिशा में बनी रंगोली से मान-सम्मान और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

यहां प्रतीकात्मक रंगोली दी गई है। पाठक जानकारी के हिसाब से निर्णय करें।

धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होगा?

Follow Us on :-