डोल ग्यारस व्रत के 10 फायदे
डोल ग्यारस को परिवर्तिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन व्रत रखने के हैं 11 फायदे
webdunia
1. डोल ग्यारस यानी परिवर्तिनी एकादशी के व्रत से सभी दु:ख दूर होकर मुक्ति मिलती है।
2. इस दिन विधिवत व्रत करने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है।
3. यह देवी लक्ष्मी का आह्लादकारी व्रत है, इसलिए इसे पद्मा एकादशी कहते हैं। लक्ष्मी प्राप्ति हेतु यह व्रत रखते हैं।
4. इस दिन गेंहू, धन, फल, वस्त्र और सिंदूर का दान करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
5. इस दिन भोजन पूर्व गाय माता को चारा खिलाने से दरिद्रता दूर होती है।
6. इस एकादशी पर व्रत रखने और विष्णु पूजन करने से पापों का नाश होता और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
7. इस एकादशी का व्रत रखने से भगवान विष्णु, लक्ष्मी और श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है।
8. इस एकादशी पर भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनने से लाभ मिलता है।
9. ऐसी मान्यता है कि डोल ग्यारस का व्रत रखे बगैर जन्माष्टमी का व्रत पूर्ण नहीं होता।
10. इस दिन श्रीकृष्ण के बालरूप का जलवा पूजन किया गया था। कृष्ण पूजा से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
religion
गणेशजी की 12 प्रमुख नाम
Follow Us on :-
गणेशजी की 12 प्रमुख नाम