हिन्दू धर्म के 10 प्रमुख देव
किसी भी एक देवी या देवता को ईष्ट बनाने से ही जीवन सफल होता है, जानें 10 प्रमुख देव-
webdunia
शिव : भगवान शिव के कई रूप एवं अवतार हैं। एकादश रुद्र भी उन्हीं का एक रूप है।
विष्णु : श्रीहरि विष्णु के 24 अवतार हैं, जिनमें ऋषभदेव, नर-नारायण, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण और बुद्ध प्रमुख है।
श्री गणेश : गणेशजी को प्रथम पूज्य माना जाता हैं। सभी लोग इन्हें पूजते हैं।
कार्तिकेय : शिवपुत्र कार्तिकेय को संपूर्ण दक्षिण भारत में पूजा जाता है।
हनुमान : देवताओं में इन्हें सबसे प्रमुख माना गया है जिन्हें हिन्दुओं का हर वर्ग पूजता है।
दुर्गा : मां दुर्गा के कई अवतार हैं। इन्हीं के साथ ही नौ दुर्गा, दस महाविद्या में मां पार्वती और देवी काली की पूजा प्रमुख है।
लक्ष्मी : मां लक्ष्मी को पूजने का प्रचलन भी दक्षिण भारत में अधिक है। इनके आठ अवतार हैं। सीता और राधा को भी उन्हीं का अवतार माना गया है।
सरस्वती : देवी सरस्वती के साथ ही गायत्री, सावित्री, शतरूपा और शारदा देवी की पूजा होती है।
भैरव : भगवान भैरव को सभी समाज के लोग पूजते हैं। भैरव के भी आठ अवतार हैं जिनमें काल भैरव और बटुक भैरव प्रमुख हैं।
वैदिक देवता : ब्रह्मा, इंद्र, वायु, प्रजापति, अग्नि, वरुण, धर्मराज यम, चित्रगुप्त, अर्यमा, सूर्य, सोम, मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि, सप्त ऋषि, अदिति, शतरूपा, श्रद्धा, शचि, गंगा, नर्मदा, उषा, अनुसूया, इला, सुरभि, पूषा, अश्विन कुमार, धन्वंतरि, कुबेर आदि।
religion
गीता के 10 अनमोल वचन
Follow Us on :-
गीता के 10 अनमोल वचन