भोजन की थाली परोसने का सही तरीका

हिन्दू धर्म, ज्योतिष, वास्तु और आयुर्वेद में भोजन परोसने के नियम बताए गए हैं, जानिए-

webdunia

भूमि पर जल से एक मंडल बनाकर उस पर थाली रखी जाती है या पाट पर थाली रखें।

थाली के मध्य भाग में चावल, पुलाव, हलुआ आदि परोसे जाते हैं।

थाली में बाईं ओर चबाकर ग्रहण करने वाले पदार्थ रखें। जैसे चपाती, पराठे आदि।

थाली में ऊपर की ओर बीच में नमक परोसें। नमक के बाईं ओर नींबू, अचार, नारियल चटनी, अन्य चटनी परोसें।

नमक के दाईं ओर छाछ, घी युक्त खीर, दाल, सब्जी, सलाद आदि परोसें।

थाली में कभी भी तीन रोटी, पराठे या पूड़ी नहीं परोसी जाती है।

थाली के राइट हैंड पर ही पानी का गिलास रखा जाता है।

भोजन की थाली पीतल या चांदी की होना चाहिए। पानी का गिलास तांबे का होना चाहिए।

वेदों के 8 अनमोल वचन

Follow Us on :-