कौन हैं चमत्कारी संत गोगादेवजी?

भादो मास की नवमी के दिन गोगादेव का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जानें कौन हैं ये चमत्कारी पुरुष।

Pic: Webdunia

गोरखनाथ की कृपा से 950 ईस्वी में जन्मे गोगादेव चौहान वंश के सिद्ध पुरुष थे।

Pic: Webdunia

राजस्थान में उन्हें लोकदेवता, गोगाजी चौहान, गुग्गा, जाहरवीर सिद्ध पीर कहा जाता है।

Pic: Webdunia

उनके पिता का नाम जेवरसिंह और माता का नाम बाछलजी था। इनका राज्य सतलुज से हांसी तक था।

Pic: Webdunia

गोगाजी का जन्म स्थान राजस्थान के चुरू जिले के दत्तखेड़ा (ददरेवा) में स्थित है।

Pic: Webdunia

लोक कथाओं के अनुसार गोगाजी को सांपों के देवता के रूप में भी पूजा जाता है।

Pic: Webdunia

कहते हैं कि यह गुरु गोरक्षनाथ के प्रमुख शिष्यों में से एक थे।

Pic: Webdunia

राजस्थान के छह सिद्धों में गोगाजी को समय की दृष्टि से प्रथम माना गया है।

Pic: Webdunia

हनुमानगढ़ जिले के नोहर उपखंड में स्थित गोगाजी के पावन धाम गोगामेड़ी स्थित गोगाजी का समाधि स्थल है।

Pic: Webdunia

गोगादेवजी, महमूद गजनवी के आक्रमण के समय सतलुज के मार्ग की रक्षा करते हुए शहीद हो गए थे।

Pic: Webdunia

गोगाजी को हिन्दुओं में नाथ और शैव तथा मुस्लिमों में कायम खानी मुस्लिम समाज के लोग मानते हैं।

Pic: Webdunia

भगवान श्रीकृष्ण के 11 पवित्र नाम

Follow Us on :-