यमुना नदी की 10 रोचक बातें

गंगाजी ज्ञान की और यमुना भक्ति देने वाली नदी है। ऋग्वेद और अथर्ववेद में यमुना नदी का उल्लेख मिलता है।

Social media

यमुना गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो उत्तराखंड के यमुनोत्री नामक जगह से निकलकर प्रयाग में गंगा से मिल जाती है।

Social media

प्रयाग में जहां पर त्रिवेणी संगम है वहां पर यमुना नदी में भी अमृत की बूंदे गिरी थी।

Social media

विवस्वान यानी सूर्य की पत्नी संज्ञा के गर्भ से वैवस्वत मनु, यमराज और यमुना का जन्म हुआ। यमुनोत्री में गर्म पानी के कुंड को सूर्य कुंड के नाम जानते हैं।

Social media

यमुना की प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्धु, बेतवा और केन उल्लेखनीय हैं।

Social media

यमुना नदी के तट पर ही श्री कृष्ण ने लीलाएं रची थीं। इसे श्रीकृष्ण की संगिनी कहा गया है। इस नदी का गोलोक में नाम विरजा है।

Social media

गोकुल, मथुरा, वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन सहित संपूर्ण ब्रजमंडल यमुना नदी के आसपास ही बसा हुआ है।

Social media

यमुना के तट पर दिल्ली, मधुरा, प्रयागराज, आगरा सहित कई प्राचीन नगर बसे हैं।

Social media

यमुना नदी की लंबाई करीब 1376 किलोमीटर है।

Social media

यमुना नदी का जल पहले साफ, कुछ नीला, कुछ सांवला था, इसलिए इन्हें काली गंगा और असित भी कहते हैं। यमुना को ही कालिन्दी कहा गया है।

Social media

यमुना नदी में खनन, बैराज, अस्थियों के विसर्जन और गंदगी के चलते अब यह नदी दम तोड़ रही है। नदी धीरे-धीरे रेगिस्तान में तब्दील हो रही है।

Social media

भगवान विश्‍वकर्मा की 10 अनसुनी बातें

Follow Us on :-