पहला श्राद्ध, पूर्णिमा को करते हैं किसका श्राद्ध

श्राद्धपक्ष की शुरुआत भाद्रपद की पूर्णिमा से होती है। पूर्णिमा के दिन किसका श्राद्ध करते हैं?

webdunia

1. पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक श्राद्ध की 16 तिथियां होती हैं।

2. जिस तिथि में व्यक्ति की मृत्यु हुई है उस तिथि में उसका श्राद्ध करने का विधान है।

3. जिनकी मृत्यु पूर्णिमा को हुई है उनका श्राद्ध पूर्णिमा को करते हैं।

4. पूर्णिमा तिथि के श्राद्ध को ऋषि तर्पण भी कहा जाता है। इसे प्रोष्ठपदी पूर्णिमा भी कहते हैं।

5. पूर्णिमा के दिन मंत्रदृष्टा अगस्त्य मुनि का तर्पण किया जाता है।

6. अगस्त्य मुनि ने ही संपूर्ण दक्षिण भारत में धर्म और संस्कृति को स्थापित किया था।

7. अगस्त्य मुनि ने ऋषि-मुनियों की रक्षा के लिए समुद्र को पी लिया था और दो असुरों को खा गए थे।

8. अगस्त्य मुनि के सम्मान में श्राद्धपक्ष की पूर्णिमा तिथि को इनका तर्पण करके ही पितृपक्ष की शुरुआत की जाती है।

क्या होगा घर में पारिजात लगाने से?

Follow Us on :-