भारत की टॉप 10 नदियां

भारत में हजारों नदियां हैं जिनमें से सैंकड़ों लुप्त हो गई है। देश की 10 बड़ी नदियां भी संकट में हैं-

webdunia

सिंधु : सिंधु नदी तिब्बत से निकलती और भारत से होकर पाकिस्तान से गुजरती है और अरब सागर में मिल जाती है।

webdunia

गंगा : गंगोत्री से पहले श्रीमुख पर्वत के गोमुख से निकलकर उत्तर भारत में बहती हुई गंगा बंगाल की खाड़ी में समा जाती है।

webdunia

यमुना : प्राकृतिक आपदा के चलते सरस्वती का पानी यमुना में मिल गया। यमुनोत्री से निकलकर यमुना प्रयाग में गंगा से मिल जाती है।

webdunia

नर्मदा : मध्यप्रदेश के अमरकंटक से निकलकर गुजरात होते हुए अरब सागर में मिल जाती। इसे रेवा भी कहते हैं।

webdunia

महानदी : इसे छत्तीसगढ़ की गंगा कहते हैं। छत्तीसगढ़ और उड़ीसा की सबसे बड़ी नदी महानदी का प्राचीन नाम चित्रोत्पला था।

webdunia

गोदावरी : पश्चिमी घाट के पर्वत त्रियम्बक से निकलकर महाराष्ट्र में बहती हुए आगे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश होते हुए बंगाल की खाड़ी में समा जाती है।

webdunia

कृष्णा : पश्चिमी घाट के पर्वत महाबलेश्वर महाराष्ट्र से निकलकर कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बहती है एवं बंगाल की खाड़ी में समा जाती है।

webdunia

कावेरी : सह्याद्रि पर्वत के दक्षिणी छोर से निकलकर कर्नाटक और तमिलनाडु से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

webdunia

ब्रह्मपुत्र : तिब्बत से निकलकर पूर्वोत्तर भारत में बहते हुए बंगाल और बांग्लादेश के पास बंगाल की खाड़ी में समा जाती है।

webdunia

वितस्ता : वितस्ता को झेलम भी कहते हैं। सरयू और ताप्ती के साथ ही यह भारत की सबसे पवित्र नदी मानी जाती है।

webdunia

उत्पन्ना एकादशी के बस 7 उपाय, किस्मत चमका देंगे

Follow Us on :-