Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट की हत्‍या

Advertiesment
Murder of BJP Leader Suvendu Adhikari's Personal Assistant in West Bengal
Murder of Suvendu Adhikari's Personal Assistant : विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों के अनुसार, बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की उत्‍तर 24 परगना के मध्‍यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कोलकाता में उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
 

PA की गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों के अनुसार, बुधवार देर शाम भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की उत्‍तर 24 परगना के मध्‍यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई।

हमलावरों ने कार का पीछा किया 

हमलावरों ने कोलकाता में उन्हें निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 4 गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ अपने घर जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी कार का पीछा करने के बाद दोहारिया इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग की। 3 गोलियां चंद्रनाथ के सिर में लगीं।

पीएसओ चंद्रनाथ का ड्राइवर भी घायल

हमले में पीएसओ चंद्रनाथ का ड्राइवर भी घायल हो गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। भाजपा ने चंद्रनाथ रथ की हत्या का आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाया है।

हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ पिछले कई वर्षों से शुभेंदु अधिकारी के साथ जुड़े हुए थे और उनके बेहद करीबी माने जाते थे। हाल के चुनावों में भी वह प्रचार अभियान से जुड़े अहम काम देख रहे थे। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi