Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शिखर धवन के बारे में 15 खास बातें(वीडियो)

हमें फॉलो करें शिखर धवन के बारे में 15 खास बातें(वीडियो)
1. शिखर धवन ने विकेट कीपर के तौर पर क्रिकेट क्लब ज्वाइन किया था बाद में उन्होंने विकेट कीपिंग छोड़कर बैटिंग पर ध्यान केंद्रित किया। 
2. शिखर धवन ने क्रिकेट छोड़ने का लगभग मन बना लिया था जब लगातार उनसे जूनियर नेशनल टीम के लिए चुने जाते रहे थे।
 
3. शिखर धवन जिम में वर्कआउट करना बेहद पसंद करते हैं। उनके अनुसार जिम जाने से ध्यान केंद्रित होता है और इससे अच्छा खेलने में सहायता मिलती है।  
 
4. शिखर धवन एक मैगजीन 'द मैन' के कवर पर आ चुके हैं साथ ही साथ उनकी फैशन में खास रुचि है।
 
 
किसने करवाई शिखर और उनकी पत्नी की मुलाकात...

5. शिखर धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय करियर की शुरुआत 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में की, जिसमें उन्होंने 85 गेंदो पर 100 रन बनाकर किसी भी खिलाड़ी के द्वारा अपने पहले मैच में सबसे तेज़ शतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया।
webdunia
6. शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने एक दूसरे को जानने की शुरुआत फेसबुक से की थी। 
7. आयशा मुखर्जी एक बंगाली पिता और ब्रिटिश मां की संतान हैं और इसी वजह से वह बंगाली धाराप्रवाह बोलती  हैं।
8. शिखर धवन की पत्नी आयशा की खेलों में विशेष रुचि है और वह स्वयं भी शौकिया तौर पर मुक्केबाजी करती हैं।
 
शिखर और आयशा को किसने मिलाया...
 

8. शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी को फेसबुक पर मिलाने का श्रेय हरभजन सिंह को जाता है। 
10. शिखर धवन के साथ आयशा की दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी से दो बेटियां रिया और आलिया हैं। 
webdunia

11. आयशा शिखर धवन से 12 साल बड़ी हैं और इसी वजह से शिखर को आयशा के माता-पिता को शादी के लिए राजी करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा क्योंकि वह उम्र के अंतर को एक बड़ी समस्या समझते थे।
 
12. आयशा और शिखर धवन ने 2009 में ही सगाई कर ली थी परंतु शिखर क्रिकेट करियर पर पूरा ध्यान लगाना चाहते थे और इस कारण उन्होंने शादी 2012 में की।
 
क्या शौक हैं आयशा और शिखर धवन के... 
 

13. शिखर धवन से शादी के बाद आयशा इंटरनेट पर बहुत प्रसिद्ध हो गईं थी और उनकी सुंदरता खास चर्चा का विषय बन गया था।
 
14. शिखर और आयशा टैटू के शौकिन हैं। शिखर के बाएं हाथ पर और आयशा की पीठ पर टैटू बने हुए हैं। 
webdunia
15. आयशा ऑस्ट्रेलिया में रहती हैं और उनकी मां ब्रिटिश हैं बावजूद इसके शिखर धवन के हिसाब से वह काफी धार्मिक हैं।
  
16. 2014 में शिखर धवन की पत्नी आयशा ने एक बेटे जोरावर को जन्म दिया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi