rashifal-2026

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

best hatchback cars in india 2025 : इन सस्ती कारों ने 2025 में मचाई धूम, आम से लेकर बनी खास की पसंद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Best Hatchback Cars India 2025

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 17 दिसंबर 2025 (17:24 IST)
best hatchback cars in india 2025 : पिछले कुछ सालों में SUV सेगमेंट के दबदबे के बाद भी भारत में हैचबैक कारों की लोकप्रियता बरकरार है। किफायती कीमत, बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और शहरों में आसान ड्राइविंग की वजह से हैचबैक कारें आज भी आम ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई हैं। मारुति सुजुकी, हुंडई और टाटा जैसी कंपनियां इस सेगमेंट में लीडर मानी जाती हैं।
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 
मारुति सुजुकी हैचबैक सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। ऑल्टो K10 कंपनी की एंट्री-लेवल कार है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कॉम्पैक्ट साइज और आसान हैंडलिंग के चलते यह कार शहर में रोजाना सफर और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए उपयुक्त है। इसमें 1.0-लीटर K-सीरीज ड्यूल जेट, ड्यूल VVT पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) टेक्नोलॉजी के साथ आता है और 24.9 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। ऑल्टो K10 का CNG वेरिएंट 33.4 किमी/किग्रा तक की फ्यूल एफिशिएंसी देता है। सेफ्टी के लिहाज से इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS with EBD और रिवर्स पार्किंग सेंसर स्टैंडर्ड मिलते हैं।
मारुति सुजुकी स्विफ्ट 
भारत की सबसे आइकॉनिक हैचबैक कारों में शामिल मारुति सुजुकी स्विफ्ट पिछले दो दशकों से ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। इसकी शुरुआती कीमत 5.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। चौथी जनरेशन स्विफ्ट में 1.2-लीटर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो AMT में 25.75 किमी/लीटर और मैनुअल में 24.80 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है। CNG वेरिएंट में यह कार 32.85 किमी/किग्रा तक की एफिशिएंसी देती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS with EBD, LED DRLs, LED टेललैंप, SmartPlay Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर AC वेंट्स, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल और सुजुकी कनेक्ट टेक्नोलॉजी मिलती है।
 
मारुति सुजुकी बलेनो 
मारुति सुजुकी बलेनो को भारत की बेहतरीन फैमिली हैचबैक कारों में गिना जाता है। इसकी कीमत 5.99 लाख से शुरू होकर 9.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसमें 1.2-लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 66 kW पावर और 113 Nm टॉर्क जनरेट करता है। बलेनो CNG और AGS ट्रांसमिशन ऑप्शन में भी उपलब्ध है। फीचर्स में फुल LED लाइटिंग, 360-डिग्री कैमरा, HUD, रियर AC वेंट्स, SmartPlay Pro+ सिस्टम, सुजुकी कनेक्ट, USB फास्ट चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।
हुंडई i20 
2025 में हुंडई i20 को भारत की बेस्ट प्रीमियम हैचबैक माना जाता है। इसकी शुरुआती कीमत 6.86 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि i20 N Line की कीमत 9.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। स्टैंडर्ड i20 में 1.2-लीटर कप्पा पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि N Line वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो GDi इंजन दिया गया है, जो 120 PS पावर और 172 Nm टॉर्क देता है।
 
टाटा टियागो EV 
टाटा मोटर्स भारत के इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में अग्रणी है और टियागो EV देश की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक है। 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) कीमत वाली इस कार की रेंज 293 किमी तक है और यह 0-60 किमी/घंटा की रफ्तार महज 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है। फीचर्स में 7-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पुश-बटन स्टार्ट और कूल्ड ग्लव बॉक्स शामिल हैं।
 
वोक्सवैगन गोल्फ GTI 
वोक्सवैगन गोल्फ GTI भारत की सबसे पावरफुल हैचबैक कार है, जिसे लिमिटेड यूनिट्स में CBU के रूप में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत 50.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसमें 2.0-लीटर TSI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 245 PS पावर और 370 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 0-100 किमी/घंटा की स्पीड सिर्फ 5.9 सेकंड में हासिल कर लेती है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्‍ली में बीड़ी पर बवाल, मामूली बात पर डंडे से पीट-पीटकर हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार