Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मेष राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी

हमें फॉलो करें मेष राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
, शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023 (19:17 IST)
Aries zodiac sign Mesh Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि मेष है। चंद्र राशि के अनुसार यदि आपके नाम का अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ है तो भी आपकी राशि मेष है। दोनों के ही अनुसार आप जानिए कि वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका भविष्य। जानिए कि नए वर्ष 2024 में कैसी रहेगी आपकी नौकरी, व्यापार चलेगा या नहीं, प्यार का मीटर अप रहेगा या डाउन, जीवनसाथी के साथ बनेगी या नहीं। आर्थिक समस्या का हल होगा या नहीं और कैसी रहेगी वर्ष 2024 में आपकी सेहत।
 
करियर, शिक्षा, नौकरी और व्यापार : नवम भाव में मंगल, दशम भाव के शनि के एकादश भाव में रहने से करियर, नौकरी और व्यापार में आप उन्नति करेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होने के योग बनेंगे। देव गुरु बृहस्पति के प्रभाव के कारण छात्रों की बुद्धि का तीव्र विकास होगा और इससे उन्हें पढ़ाई में अच्छी सफलता मिलेगी। राहु आपकी राशि में 12वें भाव में होंगे। यदि आप विदेश जाने की चाह रखते हैं, तो तैयारी शुरू कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के लिए छठे भाव का केतु ट्रांसफर के योग बना सकता है। वैसे नौकरी और व्यवसाय के मामले में साल 2024 अच्छा ही रहने वाला है।
 
रिश्ते और परिवार : वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह के प्रथम भाव में होने से वे प्रेम संबंधों में मधुरता, दांपत्य जीवन में मजबूती और रिश्तों में गलतफहमी को दूर करेंगे। अविवाहित जातकों का इस वर्ष विवाह हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी मंगल धनु में, नवम भाव में सूर्य के साथ स्थिति होकर पारिवारिक यात्रा के योग बना रहे हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। धर्म-कर्म के मामलों में भी आप व्यस्त रहेंगे। इस समय आपको परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। घर परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
webdunia
आर्थिक स्थिति : देव गुरु बृहस्पति आपके दूसरे भाव में जाकर आर्थिक उन्नति के योग बनाएंगे। व्यापार में उन्नति के अच्छे योग बनेंगे। राहु द्वादश भाव में रहकर खर्चे बढ़ते रहेंगे। यह खर्चे व्यर्थ के होंगे इसलिए आपको इन पर नियंत्रण लगाने के प्रयास करते रहना होंगे। हालांकि शनि की तीसरी दृष्टि इस साल आपके इनकम पर रहेगी। वैसे यह आपके लिए शुभ ही रहने वाली है, क्योंकि आप जितनी अधिक मेहनत करते जाएंगे, आपकी आय उतनी ही बढ़ती चली जाएगी।
 
सेहत : मंगल के साथ सूर्य धनु राशि में रहकर सेहत में सुधार करेंगे। इसी के साथ ही प्रथम भाव में बृहस्पति भी आपकी सेहत में सुधार करेंगे। देव गुरु बृहस्पति तो समस्याओं से बचाएंगे लेकिन राहु और केतु तथा अन्य ग्रहों का प्रभाव बीच-बीच में रक्त संबंधी समस्याएं, कंधा, जोड़ों का दर्द और सिरदर्द तथा अन्य छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं दे सकते हैं।
 
मेष राशि के लिए ज्योतिष के उपाय :
- प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे संकटों का समाधान होगा।
- साल में हर अच्छे अवसर पर दुर्गा सप्तशती का पाठ पढ़ने के बाद पूजा कराएंगे तो नौकरी और व्यवसाय में उन्नति होगी।
- अपने जन्मदिन पर रुद्राभिषेक पूजा करवाएं यह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज किसका चमकेगा भाग्य, नौकरी, व्यापार में किसे मिलेगी सफलता, जानें ग्रहों की चाल | 2 December 2023