Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: मेष राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: मेष राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
mesh rashi lal kitab 2024
Aries zodiac sign Mesh Rashi lal kitab 2024 :मेष राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? मेष राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा। 
 
आपकी मेष राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर गुरु की कृपा, लेकिन आपको राहु की चाल से बचकर रहना होगा। तीन कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए अन्यथा अगले वर्ष 2024 में आपके परेशानी खड़ी हो जाएगी फिर आपको बच नहीं सकते हैं। इसके अलावा भी बहुत सारी जानकारी हम आपको देंगे जो निश्चित रूप से आपके लिए काम की रहेगी। मेष राशि वालों के लिए यह अच्छी बात है कि आपकी राशि से गुरु चांडाल की युति समाप्त हो गई है और अब आप पर बृहस्पति देवी की विशेष कृपा रहेगी। तो चलिये जानते हैं लाल किताब के अनुसार मेष राशि का भविष्य।
 
लाल किताब मेष राशि 2024 | Lal kitab Mesh rashi 2024:
 
मेष राशि करियर और नौकरी 2024 | Aries career and job 2024: आपकी कुंडली के दशम भाव के स्वामी शनि का एकादश भाव में गोचर रहेगा जिसके चलते करियर में उन्नति होगी। शनि आपकी नौकरी में स्थायित्व और पदोन्नति लेकर आ रहे हैं। नौकरीपेशा हैं और मन में व्यापार करने की इच्छा है तो वर्ष 2024 आपके लिए अनुकूल है। आपको विदेश जाने के बहुत मौके इस वर्ष मिलेंगे। आपके काम के सिलसिले में आपकी व्यस्तता भी अधिक रहेगी। यदि आप नौकरी बदलने का सोच रहे हैं तो आप मार्च में यह निर्णय ले सकते हैं।
 
मेष राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Aries exam-competition and Education 2024: वर्ष 2024 में छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग बन रहे हैं, क्योंकि बृहस्पति आपके पंचम और नवम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। इस कारण आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि आपको शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आचरण को शुद्ध बनाकर रखना होगा। अन्यथा करी कराई मेहनत असफल हो जाएगी। यदि आप भ्रम को त्याग देते हैं तो परीक्षा में आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा, क्योंकि राहु आप में भ्रम पैदा करेगा और आपके निर्णय को कमजोर करेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपनी मेहनत पर ही भरोसा करें।
webdunia
मेष राशि व्यापार 2024 | Aries business 2024: अगले वर्ष 2024 में बृहस्पति की सातवें भाव पर दृष्टि और शनि का एकादश भाव में विराजमान होना अपने व्यापार को चार चांद लगा देगा। वर्ष 2024 में आप अपने व्यापार में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। यदि आप लेबर, ठेकेदारी, शिक्षा, स्टेशनरी, पुस्तकें, यूनिफार्म, विवाह, इवेंट मैनेजमेंट से संबंधित कोई कार्य कर रहे हैं तो इस वर्ष विशेष लाभ प्राप्त होगा। साझेदारी का व्यापार है तो उसमें थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। वर्ष 2024 में आपको अचानक से धन मिलने की संभावना भी है। हो सकता है कि यह पैतृक संपत्ति से मिले या पूर्व में किए गए निवेश से संभव हो। आपको अपने आचरण पर ध्यान देना होगा अन्था आप किसी कानूनी पचड़े में फंसकर व्यापार में नुकसान भी उठा सकते हैं। 
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में दृष्टि से बृहस्पति का साथ मिलने से जो लोग सिंगल हैं उन्हें प्यार मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके बाद शनि महाराज पूरे वर्ष कुंभ राशि में रहकर आपके पंचम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे जिसके चलते प्रेम और दांपत्य जीवन में थोड़ी बहुत खटपट रह सकती है, लेकिन यही बात रिश्तों को मजबूत भी करेगी। हालांकि आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। अगले वर्ष आप अगस्त से अक्टूबर के बीच परिवार के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
मेष राशि सेहत 2024 | Aries Health 2024: सेहत की दृष्टि से यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा, क्योंकि देव गुरु बृहस्पति जहां आपकी सेहत को सुधारने का काम करेंगे वहीं राहु बिगाड़ने का कार्य करेगा। ऐसे में जरूरी है कि खानपान पर विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा कोई गंभीर रोग भी हो सकता है। बेहतर होगा कि आप शुद्ध सात्विक भोजन को अपनाएं। बुखार, एलर्जी, सिरदर्द, दांत दर्द पेट संबंधी रोग और उच्च रक्तचाप से बचकर रहें। 
 
मेष राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Aries financial status 2024: आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष 2024 उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है क्योंकि शनि देव जहां आपको ग्यारहवें भाव में रहकर धन प्रदान करते रहेंगे वहीं बारहवें भाव में बैठा राहु खर्चे भी निकालता रहेगा। इसलिए हमारी सलाह है कि सट्टा बाजार या शेयर बाजार का कार्य कर रहे हैं तो संभलकर करें। हालांकि बृहस्पति और भाग्य की कृपा से आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा लेकिन राहु के कारण अपको अपनी और परिवार की सेहत का ध्यान भी रखना होगा अन्यथा बचत का माल अस्पताल में हो जाएगा खतम।
webdunia
मेष राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Aries:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल मेष राशि वालों के लिए हैं। 
 
- आपको सप्ताह में एक दिन व्रत रखना चाहिए। कोई सा भी दिन नहीं। एक खास दिन। तो मेष राशिवालों को गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। क्योंकि इस वर्ष गुरु को खुश रखना है क्योंकि यही ग्रह आपका भाग्य विधाता है। या दूसरे शब्दों में कहे तो भाग्य को बदलने वाला ग्रह है। साथ ही एक और आसान उपाय मैं आपको बता रहा हूं। रोजाना यानी प्रतिदिन आपको पीले रंग का तिलक लगाना चाहिए। इससे आपका गुरु बलवान होगा। 
 
-दूसरा आसान उपाय है कि प्रतिदिन सूर्योदय से पूर्व उठकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपकी नौकरी में आपको विशेष लाभ मिलेगा। यदि सरकारी नौकरी है या राजनीति से संबंध रखते हैं तो आप पदोन्नति प्राप्त करेंगे। 
 
- तीसरा उपाय है कि आपकी जब भी इच्छा हो तब वर्ष में कम से कम 2 बार आप चंडी पाठ जरूर कराएं। इससे आप पर आने वाले संकट दूर रहेंगे। 
 
- प्रतिदिन श्री गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ भी करना चाहें तो कर सकते हैं। इससे आपको व्यापार में अद्भुत लाभ मिलेगा। फर्क कुछ दिनों में ही महसूस करेंगे। 
 
- एक और आसान उपाय। वैसे तो सभी को प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। लेकिन यदि मेष राशि वाले वर्ष 2024 में हनुमान चालीसा प्रतिदिन पढ़ेंगे चाहिए क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। और राहु के प्रकोप से बचने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ना जरूरी है। 
 
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग। 
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 6 और 9 है। भाग्यशाली तारीखे हैं s6, 9, 15, 18, 24, 27 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 8 तारीख से बचे। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला 8, 17 और 26 तारीख को न लें। 
- आपका भाग्यशाली कलर नीला और पीला है। लेकिन काले और कत्थई कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला जुआ खेलना, दूसरा शराब पीना और तीसरा झूठ बोलना।
- इसी के साथ ही आपको शनि और राहु के मंदे कार्य करने से बचना होगा।
- सेहत और रिश्तों का खास ध्यान रखना होगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 1 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य