Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: वृषभ राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: वृषभ राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
Taurus zodiac sign vrishabha Rashi lal kitab 2024 : वृषभ राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? वृषभ राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी वृषभ राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर शनि और शुक्र की कृपा, लेकिन आपको केतु की चाल से बचकर रहना होगा। बृहस्पति के कारण अनावश्यक खर्चा होगा लेकिन उसका भी उपाय है। संकटों से बचना और आर्थिक स्थिति मजबूत करना है तो 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा भी इस वीडियो में बहुत सारी जानकारी हम आपको देंगे जो निश्चित रूप से आपके लिए काम की रहेगी।
 
लाल किताब वृषभ राशि 2024 | Lal kitab vrishabha rashi 2024:
 
वृषभ राशि करियर और नौकरी 2024 | Taurus career and job 2024: वृषभ राशि करियर और नौकरी 2024 | Taurus career and job 2024: आपकी की राशि के गोचर कुंडली में शनि की उपस्थिति करियर को मजबूत बना रही है। नौकरी या करियर में आपको मेहनत का ही फल मिलेगा। दशमेश शनि आपको सफलता दिलाएगा। यदि आप शनि के कोई मंदे कार्य नहीं करते हैं तो पदोन्नति तय है। सभी आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आपको वाणी पर संयम रखना होगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह बेहतर समय रहेगा।
 
वृषभ राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Taurus exam-competition and Education 2024: वर्ष 2024 में छात्रों का ध्यान भटकेगा। उन्हें अपनी पढ़ाई पर फोकस करना होगा। अन्यथा चुनौती का सामना करना पड़ेगा। केतु के पंचम भाव में स्थित होने के कारण आप सफलता का शॉर्टकट ढूंढने के चक्कर में रहस्यमयी विद्याओं के चक्कर में पड़ सकते हैं जो आपको असफल बना देगी। इसलिए जरूरी है कि आप एकाग्र रहकर कार्य करें। यदि आप शोधार्थी हैं तो परीक्षा में सफल होंगे। खगोल, भूगोल, इतिहास, भाषा जैसे विषयों को ले रखा है तो 2024 में सफलता की गारंटी मानी जा सकती है। शर्त है कि आप खुद को फोकस करके रखें। हालांकि वर्ष 2024 के दौरान प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
webdunia
वृषभ राशि व्यापार 2024 | Taurus business 2024: वर्ष 2024 में शुक्र और बुध आपके सप्तम भाव और बारहवें भाव में बृहस्पति की उपस्थिति रहेगी। दशमेश शनि और एकादश राहु के कारण व्यापार में पराक्रम तो होगा लेकिन राहु के कारण नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इसलिए जरूरी है कि शनि के उपाय करें और राहु के मंदे कार्य से दूर रहें। हालांकि साझेदारी के व्यापार में लाभ की पूरी संभावना है। यदि किसी नई जगह पर व्यापार प्रारंभ कर रहे हैं तो सोच समझकर निर्णय लें क्योंकि यह गलत भी हो सकता है। इसके लिए पहले गुरु के उपाय जरूर करें। व्यापार में अपने परिवार के किसी सदस्य को सहयोगी बनाने से लाभ होगा।
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 प्रेम संबंधों को लेकर मिला जुला वर्ष रहेगा। पंचम भाव का केतु रिश्ते तोड़ने का कार्य करेगा लेकिन अक्टूबर के बाद पुन: प्रेम संबंध कायम हो सकते हैं। परिवार में पिता या बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना होगा। संतान से अनबन हो सकती है। संपत्ति के विवाद को समझदारी से सुलझाएं अन्यथा उलझ जाएंगे। रिश्तेदारों का सम्मान करें। यात्रा पर जाएं जिससे परिवार में खुशी रहेगी। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना और भावनाओं का सम्मान करना होगा।
 
वृषभ राशि सेहत 2024 | Taurus Health 2024: सेहत की दृष्टि से यह वर्ष सही नहीं माना जा रहा है, क्योंकि  पंचम भाव में केतु, द्वादश भाव में बृहस्पति और अष्टम भाव में मंगल और सूर्य की उपस्थिति आपकी सेहत को बिगाड़ रही है। इसके बाद जब आपके राशि स्वामी शुक्र जब अष्टम भाव में गोचर करने लगेंगे और वह भी मंगल एवं सूर्य के साथ तो यह और भी चुनौती भरा समय होगा। खुद की और जीवनसाथी की सेहत के साथ ही पिता और भाई की सेहत पर भी यह असर डालेगा। हालांकि वर्ष के मध्य से सेहत में सुधार भी होने लगेगा। लेकिन कोई गंभीर रोग न हो इसके लिए आपको अष्टम भाव के उपाय जरूर करना चाहिए। इसकी साथ ही उचित खानपान पर ध्यान देना की भी जरूरत है।
वृषभ राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Taurus financial status 2024: आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष 2024 मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि  जहां धन प्रदान करेगा, वहीं बृहस्पति के कारण खूब खर्चे कराएगा। इसलिए जरूरी है कि धन का खर्च शेयर बाजार, सट्टा या किसी ऐसी जगह न करें जहां जोखिम हो। हालांकि मंगल की अष्टम भाव से द्वितीय भाव पर दृष्टि के कारण गुप्त धन की प्राप्ति भी हो सकती है। वर्ष के मध्य में बृहस्पति आपकी राशि में आएगा तब खर्चों में कुछ कमी होगी और भाग्य में वृद्धि होगी। आपको आपकी और परिवार की सेहत का ध्यान रखना होगा अन्यथा पैसा पानी की तरह अस्पताल में बहेगा।
webdunia
Lal kitab remedies
वृषभ राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Taurus:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल वृषभ राशि वालों के लिए हैं। 
 
- आपको एक खास उपाय जरूर करना चाहिए वह यह कि प्रति बुधवार या शुक्रवार के दिन या दोनों ही दिन कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए। इससे व्यापार में कोई रुकावट नहीं आएगा और धन संबंधी नुकसान नहीं होगा।
 
- दूसरा आसान उपाय यह है कि आपको गौ माता को प्रतिदिन हरा चारा खिलाना चाहिए जो आपके मार्ग में आ रही रुकावट को दूर करेंगी और जीवनसाथी की सेहत का भी ध्यान रखेंगी।
 
- तीसरा उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। वह यह कि शनिवार के दिन चींटियों को आटा दें और गरीबों को भोजन कराएं। यदि यह नहीं कर सकते हैं तो छाया दान करें।
 
- चौथा उपाय भी बहु‍त सरल है। यदि आप उपरोक्त कोई भी उपाय समय पर नहीं कर पा रहे हैं तो श्री महालक्ष्मी मंत्र का जाप करें और महालक्ष्मी मंदिर में शुक्रवार को कमल का फूल अर्पित जरूर करें।  इससे आपको नौकरी, व्यापार और सेहत में लाभ मिलेगा।
 
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 2 और 7 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 2, 7, 11, 16, 20, 25, 29 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 1 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला 1 और 10 तारीख को न लें।
 
- आपका भाग्यशाली कलर सफेद और गुलाबी है। लेकिन लाल, भूरे और मटमैले कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला स्त्री का अपमान, दूसरा गंदी भाषा का प्रयोग करना और ब्याज का धंधा करना।
- इसी के साथ ही आपको राहु और केतु के मंदे कार्य करने से बचना होगा।
- सेहत और रिश्तों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 2 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य