Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: मकर राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: मकर राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
Capricorn zodiac Makar Rashi lal kitab 2024 : मकर राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? मकर राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी मकर राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी बृहस्पति और शनि के कारण आपको सफलता मिल सकती है, तीसरे भाव का राहु आपका भविष्य बिगाड़ सकता है। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इसके अलावा भी इस वीडियो में बहुत सारी जानकारी हम आपको देंगे जो निश्चित रूप से आपके लिए काम की रहेगी।
 
लाल किताब मकर राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Makar rashi Varshik Rashifal 2024:
 
मकर राशि करियर और नौकरी 2024 | Capricorn career and job 2024: आपकी राशि के स्वामी शनि देव दूसरे भाव में रहकर एकादश भाव को भी देखेंगे, बृहस्पति ग्रह चतुर्थ भाव में रहकर दशम भाव पर दृष्टि डालेंगे। इसका अर्थ है कि करियर और नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पदोन्नति के योग भी बनेंगे। तीसरे भाव में राहु के होने से आपमें पराक्रम रहेगा और किसी भी कार्य को करने में आप सक्षम रहेंगे। यह वर्ष आपको आपकी नौकरी में स्थापित करेगा। बस अहंकार से बचकर रहें।
 
मकर राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Capricorn exam-competition and Education 2024: बुध और शुक्र आपके पंचम भाव पर दृष्टि डालेंगे जिसके चलते पढ़ाई में मन लगेगा। आपकी योग्यता बढ़ेगी और आप अपनी पढ़ाई को नए आयाम तक पहुंचा पाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा दे रहे हैं तो कड़ी मेहनत करना होगी क्योंकि राहु के कारण चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है, लेकिन हिम्मत न हारे और मेहनत करते रहें। बृहस्पति के उपाय करने से बेहतर समय आएगा।
 
मकर राशि व्यापार 2024 | Capricorn business 2024: तीसरे भाव का राहु व्यापार में चुनौती खड़ी कर सकता है। जोखिम से बचकर रहें, लेकिन शनि और बृहस्पति की स्थिति आपका साथ देगी। आप अपने व्यापार को पटरी पर लाने में कामयाब होंगे और अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। बेहतर होगा कि आप लापरवाही से बचकर रहें और व्यापार को बढ़ाने के संबंध में विचार करें। यदि आप मंगल के उपाय करते हैं तो व्यापार को गति मिलेगी।
 
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: दूसरे भाव में शनि और चतुर्थ भाव में बृहस्पति के होने से पारिवारिक सामंजस्य की बढ़ोतरी होगी। भाई बहनों की सेहत का ध्यान रखना होगा। वाणी पर संयम रखना जरूरी है अन्यथा रिश्तों में विवाद हो सकता है। प्रेम पूर्वक पेश आएं, इससे आपको बड़ा लाभ होगा। बुध और शुक्र के एकादश भाव में रहकर पंचम भाव पर दृष्टि डालने के कारण रोमांस के मामले में आप सुखी रहेंगें। एक दूसरे पर विश्वास जमेगा। जब बृहस्पति पंचम में प्रवेश करेंगे तब प्रेम विवाह के योग बनेंगे। संतान है तो उसकी ओर से सुख मिलेगा। संतान नहीं है तो संतान प्राप्ति की शुभ सूचना मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पारिवारिक रिश्तों में किसी बाहरी का दखल न होने दें।
webdunia
मकर राशि सेहत 2024 | Capricorn Health 2024: राहु की तीसरे भाव में उपस्थिति सेहत को बिगाड़ेगी लेकिन दूसरे भाव में शनि की उपस्थिति इससे बचाएगी। यानी शनि और मंगल के उपाय करने से आप बेहतर सेहत प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि हमारी सलाह है कि आप यदि किसी रोग के प्रति आशंकित हैं तो खुद को कभी अकेला न छोड़ें। परिजन या मित्रों के साथ ही रहें। मानसिक तनाव को हावी न होने दें। रक्त से जुड़ी समस्या हो सकती है।
 
मकर राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Capricorn financial status 2024: वर्ष की शुरुआत में ही सूर्य और मंगल आपके द्वादश भाव में रहकर आपके खर्चों को बढ़ाएंगे। इसलिए अभी से सतर्क हो जाएं और बचत पर ध्यान दें। वर्ष के मध्य में यानी 1 मई को बृहस्पति जब पंचम भाव में आ जाएंगे, जहां से वह आपके नवम भाव, प्रथम भाव और एकादश भाव को देखेंगे तब आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन का निवेश ऐसी जगह न करें जहां डूबने के चांस हो। किसी को उधार न दें। आपके कुछ मित्र आपके धन लाभ का कारण बन सकते हैं। आपको मंगल के उपाय करना चाहिए।
webdunia
मकर राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Capricorn:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल मकर राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला उपाय यह है कि आप शनि के प्रभाव से बचने के लिए प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा या श्री रामायण जी का पाठ करें।
 
- दूसरा उपाय यह है कि शनिवार के दिन श्री हनुमान जी की मूर्ति को चोला चढ़ाएं अथवा सिंदूर का लेप लगाएं।
 
- तीसरा उपाय यह है कि श्री भैरव बाबा जी के बाल स्वरूप के दर्शन करें और उनको दूध और इमरती अर्पित करें।
 
- चौथा उपाय यह है कि किसी से भी कोई ऐसा वादा न करें, जिसे आप पूरा न कर पाएं।
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 4 और 8 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 4, 8, 13, 17, 22 और 26 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 1, 2 और 9 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली रंग पीला है लेकिन सुनहरा, चमकीला और काले रंग से बचना चाहिए।
 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला किसी को नाक को गंदा रखना, झूठ बोलना और तामसिक भोजन करना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 9 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य