Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
धनु-प्रेम संबंध
धनु अग्नि तत्व वाली राशि है। इस राशि के जातक रोमांटिक तथा नाटकीय प्रकृति रखने वाले होते हैं। उन्हें विवाह की आवश्यकता केवल शौक के लिए होती है। प्रेम करना अच्छा लगता है। ये केवल हां सुनना पसंद करते हैं, ना को बिलकुल पसंद नहीं करते हैं। भले ही सामने वाले के मन से ना ही हो। धनु राशि के व्यक्ति महान प्रेमी बनना चाहते हैं। इन्हें विलासी व्यक्ति प्रिय नहीं होते हैं। उन्हें आदर्शवादी ढंग से प्राप्त की गई सफलता प्रिय होती है। वह प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं, परन्तु उनके लक्ष्य बहुत ऊंचे होते हैं। अपने कार्य के प्रति वह सतत प्रयत्नशील रहते हैं। धनु राशि के युवाओं की दृष्टि में रोमांस एक मनोरंजन मात्र होता है तथा प्रेम केवल एक संबंध रहता है। वह अपने सिद्धांतों के प्रशंसकों के प्रति वफादार रहते हैं। नैतिकता-विरोधियोंसे उनकी पटरी नहीं बैठती है। प्रेम के संबंध में वह अपनी आयु को देखते हुए अधिक अनुभवी होते हैं। प्रेम में ये कभी बहुत भावुक, कभी बहुत कठोर हो जाते हैं। धनु राशि के लोग अपने सिद्धांतों के प्रशंसकों के प्रति वफादार रहते हैं। उनकी हरसंभव सहायता करते हैं। इस राशि के लोग अत्यन्त लोकप्रिय होते हैं। इनका लाभ उठाकर एक साथ एक से अधिक व्यक्तियों को प्रेम कर सकते हैं। धनु राशि वाले दोहरे मापदंड वाले होते हैं। एकान्त प्रेम के इच्छुक रहते हैं। वह स्वयं एकमात्र कर्ताधर्ता बनना चाहते हैं, पर दूसरों का सहयोगलेकर। धनु राशि के जातक स्वप्नों को प्रत्यक्ष करने का क्षेत्र मानते हैं। प्रेम के बिना उन्हें जीवन शून्य लगता है। धनु राशि की प्रकृति रोमांटिक है। इस राशि वाले यथार्थतः दृढ़ प्रतिज्ञ हैं। वे परंपराओं का विशेष ध्यान नहीं रखते। धनु राशि वालों को किसी के बिना अपना जीवन निष्फल-सा लगता है। उन्हें कोई हाथ बंटाने वाला प्रशंसक चाहिए। धनु राशि वालों के प्रेम संबंधों में कठिनाइयां भी आ सकती हैं, पर अपने व्यवहार के कारण उन सब पर विजय भी प्राप्त कर लेते हैं। चंचल स्वभाव के व्यक्ति इनकी ओर अधिक आकर्षित होते हैं। इनका व्यवहार मैत्रीपूर्ण तथा आकर्षक होता है, अतः विपरीत लिंग वाले इन पर विश्वास करते हैं। स्वयं इन्हें भी एक विश्वसनीय साथी की आवश्यकता सदैव रहती है। विपरीत लिंग से संबंध मेष राशि के विपरीत लिंगी जातक धनु राशि को शारीरिक रूप से उत्तेजित करते हैं और इन दोनों में विवाह भी हो सकता है। धनु राशि के लोग मिथुन राशि वालों से विवाह कर सकते हैं। कुंभ राशि वालों से मैत्री हो सकती है। मेष राशि वालों के प्रति भी आकर्षित हो सकते हैं।।

राशि फलादेश