Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पुलिस हिरासत से छुटने के बाद मुनव्वर फारूकी का पोस्ट, बोले- थका हुआ हूं

एक हुक्का बार में छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को हिरासत में लिया

हमें फॉलो करें पुलिस हिरासत से छुटने के बाद मुनव्वर फारूकी का पोस्ट, बोले- थका हुआ हूं

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 27 मार्च 2024 (10:23 IST)
munawar faruqui :मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 विनर मुनव्व फारूकी अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। अब मुंबई के एक हुक्का बार में छापेमारी के दौरान मुंबई पुलिस ने मुनव्वर को हिरासत में लिया है। यह मामला मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। 
 
खबरों के अनुसार एक हुक्का बार में रेड के दौरान मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने मुनव्वर फारूकी समते 14 लोगों को हिरासत में लिया। सभी के खिलाफ कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया। हालांकि पुलिस ने 41ए का नोटिस देकर मुनव्वर को छोड़ दिया है।
 
बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग हुक्का पार्लर में किया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया, हमारी टीम को जानकारी मिली थी कि हुक्का के नाम पर वहां तंबाकू का इस्तेमाल हो रहा है। हर्बल हुक्का की आड़ में तंबाकू वाला हुक्का उपयोग किया जा रहा है। अगर यह साबित हो जाता है कि उन्होंने तंबाकू हुक्का का इस्तेमाल किया है, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा।
 
webdunia
खबरों के अनुसार छापेमारी के वक्त मुनव्वर फारुकी हुक्का बार में ही मौजूद थे। बाद में उनका मेडिकल टेस्ट करवाया गया, जो पॉजिटिव आया और केस रजिस्टर किया गया। हालांकि उन्हें जाने की अनुमति दे दी गई। हालांकि इस मामले में मुनव्वर फारूकी की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। 
 
हिरासत से छुटने के बाद मुन्नवर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैं, जिसमें उनके चेहरे पर स्माइल नजर आ रही है। इसके साथ मुनव्वर ने लिखा, वह थके हुए हैं और ट्रैवल कर रहे हैं।  
 
बता दें कि इससे पहले मुनव्वर फारूकी को धार्मिक भावनाओं को अहात करने के मामले में 2021 में इंदौर में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें करीब 1 महीने तक जेल में रहना पड़ा था। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्रू: करीना, तब्बू और कृति फंसी मुश्किल में, क्या निकल पाएगी ये तिकड़ी