Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दोस्‍त के साथ मिलकर किया गैंग रेप, फिर हथेली और उंगलियां काटी, वजह जानकर रूह कांप जाएगी

हमें फॉलो करें Gang rape

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 8 मई 2024 (19:52 IST)
Gang rape in banswada: राजस्‍थान के बांसवाड़ा में गैंग रेप का एक खौफनाक मामला सामने आया है। दरिंदगी से भरी इस वारदात ने दिल्‍ली के निर्भया गैंग रेप कांड की याद दिला दी है। यह कहानी इतनी खौफनाक है कि पुलिस की भी रूह कांप गई है।

दरअसल, राजस्थान के बांसवाड़ा में एक छात्रा के साथ दोनों लोगों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, गैंग रेप के बाद छात्रा के साथ जो हैवानियत की गई वो दिल दहला देने वाली है।

क्‍या है गैंग रेप की खौफनाक कहानी: 5-6 मई 2024 की दरम्यानी रात बांसवाड़ा के गांव केलियापाड़ा गांव में एक घर में शादी की तैयारी चल रही थी। हल्दी की रस्म होने वाली थी। पास में रहने वाली लड़की अपने दो छोटे भाईयों और पिता के साथ रात करीब 8 बजे शादी वाले घर में पहुंची थी। इसके बाद लड़की अकेली रात करीब दो बजे अपने घर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान उसके घर से करीब तीन सौ से चार सौ मीटर की दूरी पर पुलिया के पास दो लड़के बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे और लड़की का रास्ता रोक लिया। एक लड़के को लड़की पहचानती थी। उस लड़के ने लड़की से कहा कि वो उसके साथ शादी क्यों नहीं करती। जिस पर लड़की ने जवाब देते हुए कहा कि अभी वो पढ़ रही है और अभी उससे शादी नहीं कर सकती।

हथेली और उंगलियां काट दी:  इसके बाद दोनों ने छात्रा के साथ जो हैवानियत दिखाई उसे सुनकर हर किसी का दिल कांप उठा। पुलिस में दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक दोनों लड़कों ने जबरन लड़की को पकड़ लिया और उसके साथ बारी बारी से बलात्कार किया। लेकिन दोनों ने बलात्‍कार के बाद उसे छोडा नहीं, बल्कि दुष्‍कर्म के बाद उन्‍होंने उस पर तलवार से हमला किया। हालांकि छात्रा किसी तरह हमले से बचकर वहां से भाग निकली। लेकिन बदकिस्‍मती से वो ज्‍यादा दूर तक नहीं भाग सकी। रात के अंधेरे में एक गड्ढे में जा गिरी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने वहां पहुंचकर उस पर तलवार से हमला किया। हमले में उसकी हथेली कट गई। उसके दाहिने हाथ की दो उंगलियां और अगूंठा भी कटकर अलग हो गए। खून से लहूलुहान करने के बाद भी हमलावर रूके नहीं, उन्‍होंने तलवार से उसके सिर में भी वार किए। इसके बाद दोनों घटनास्‍थल से भाग गए।

लड़की ने पुलिस को सुनाई आपबीती: किसी ने लहूलुहान लड़की को देखकर गांव वालों को खबर दी। लड़की को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे उदयपुर रैफर कर दिया गया। फिलहाल राजकीय एमबी अस्‍पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस दौरान उसने खुद पर गुजरी दरिंदगी की ये पूरी कहानी पुलिस को बताई है।

क्‍या है इस दरिंदगी की वजह : पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराने के बाद धारा 164 के तहत माला दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी की शिनाख्त कालूराम के तौर पर की गई है। वो बी.एस.टी.सी. द्वितीय वर्ष में छात्र है। जबकि 19 साल की पीड़िता बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है। पीड़िता और आरोपी कालूराम एक दूसरे को पिछले पांच वर्षों से जानते हैं, आरोपी, पीड़िता से शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता के परिवार वाले शादी से इंकार कर रहे थे। कुछ दिन पहले भी पीड़िता ने उसे शादी करने से इंकार कर दिया था। जिस पर आरोपी कालूराम पीड़िता के गांव पहुंचा और इसी दौरान उसे अकेला पाकर जबरन बलात्कार किया और फिर तलवार से उसकी हत्या करने की नियत से वार किए।
Edited by Navin Rangiyal


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कांग्रेस की मुश्किल बढ़ाने वाले ओवरसीज Congress के अध्यक्ष सैम पित्रोदा का इस्तीफा