Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भारतीय पेशवरों को भी होगा फायदा, H-1B visa नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

हमें फॉलो करें भारतीय पेशवरों को भी होगा फायदा, H-1B visa नवीनीकरण की प्रक्रिया शुरू

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

वॉशिंगटन , बुधवार, 31 जनवरी 2024 (10:24 IST)
America starts H-1B visa renewal program : अमेरिका (America) ने सबसे अधिक मांग में रहने वाले एच-1बी (H-1B visa) विदेश कार्य वीजा का देश में ही नवीनीकरण करने का एक पायलट कार्यक्रम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है। इस कदम का हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशवरों (Indian technology) को लाभ मिलने की संभावना है।
 
गैर-प्रवासी वीजा है एच-1बी वीजा : एच-1बी वीजा एक गैर-प्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है जिनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।

 
वीजा नवीनीकरण का कार्यक्रम 1 अप्रैल तक चलेगा : वीजा नवीनीकरण का यह कार्यक्रम 29 जनवरी को शुरू किया गया और यह 1 अप्रैल तक चलेगा। इससे एच-1बी वीजाधारकों को अपने वीजा के नवीनीकरण में मदद मिलेगी। इस संबंध में एक घोषणा पिछले साल जून में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आधिकारिक यात्रा के दौरान की गई थी।
 
विदेश विभाग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी से 1 अप्रैल तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। यह करीब 2 दशक में पहली बार है, जब सीमित संख्या में एच-1बी गैर अप्रवासी वीजाधारक अमेरिका में ही अपने वीजा का नवीनीकरण करा सकेंगे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हाईकोर्ट पहुंचा चंडीगढ़ मेयर चुनाव, AAP की मांग पर क्या रद्द हो जाएंगे परिणाम?