Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: धनु राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: धनु राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
Sagittarius zodiac Dhanu Rashi lal kitab 2024 : धनु राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? धनु राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी धनु राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर गुरु और शनि की कृपा बनी रहेगी लेकिन आपको शुक्र, बुध एवं केतु के बुरे प्रभाव से बचकर रहना होगा। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
लाल किताब धनु राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Dhanu rashi Varshik Rashifal 2024:
 
धनु राशि करियर और नौकरी 2024 | Sagittarius career and job 2024: पूरे वर्ष केतु के दशम भाव में होने से यह वर्ष नौकरी के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी को लेकर आप परेशान रहेंगे। हमारी सलाह है कि जब तक अच्छी नौकरी नहीं मिले तब तक नौकरी न छोड़ें। अगस्त के बाद नौकरी में हालात अच्छे बनने लगेंगे। सितंबर में कोई बड़ा पद प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप केतु के उपाय कर लेते हैं तो नौकरी में मनचाहा परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
 
धनु राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Sagittarius exam-competition and Education 2024: धनु के छात्रों के लिए यह वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी। देवगुरु बृस्पति पंचम भाव में और राहु चतुर्थ भाव को प्रभावित करेंगे तब आपकी बुद्धि प्रखर होगी। शनि की पंचम भाव में दृष्टि से शिक्षा में रुकावट आ सकती है, परंतु बृहस्पति के उपाय से यह समस्या दूर होगी। देव गुरु बृहस्पति आपके छठे भाव में जाएंगे और मंगल महाराज आपके पंचम भाव में आ जाएंगे तब पढ़ाई में आपका मन भी लगेगा और सफलता भी मिलेगी।
 
धनु राशि व्यापार 2024 | Sagittarius business 2024: शनि के चौथे भाव में होने से दशम भाव सक्रिय रहेगा जिसके चलते व्यापार में सफलता मिलना तय है। कंस्ट्रक्शन, शिक्षा या इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का कार्य कर रहे हैं तो लाभ होगा। हालांकि आपको निवेश में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। आपके व्यापार का विस्तार होगा और पहले की अपेक्षा आप ज्यादा मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य की भी चिंता पर ध्यान देना होगा।
webdunia
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: आपकी राशि में बैठे मंगल और सूर्य वर्ष की शुरुआत में आपके व्यवहार में कुछ उग्रता बढ़ाएंगे जो आपके रिश्ते में तनाव बढ़ा सकते हैं। हालांकि बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर आपके प्रेम संबंधों में संतुलन पैदा करेंगे। बुध और शुक्र की कृपा से आपके प्रेम जीवन में खुशियां रहेंगी। तीसरे भाव के शनि के कारण परिवार में भाई बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। राहु चतुर्थ भाव में और केतु के दशम भाव में होने से पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थितियां बनती-बिगड़ती रहेंगी। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। मंगल जब चतुर्थ भाव में आएंगे तब सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। बृहस्पति जब छठे भाव में होंगे तब पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।
 
धनु राशि सेहत 2024 | Sagittarius Health 2024: चतुर्थ भाव में राहु और दशम भाव में केतु की उपस्थिति के चलते किसी प्रकार का संक्रमण हो सकता है। आपको सावधानी रखने की जरूरत है। यदि यह मौसमी संक्रमण हुआ तो जल्दी ही ठीक हो जाएंगे लेकिन किसी और प्रकार का संक्रमण होगा तो खानपान में परहेज करना होगा। बृहस्पति के छठे भाव में होने से शारीरिक कमजोरी हो सकती है। लेकिन शनि के उपाय करने से समस्या का समाधान हो जाएगा क्योंकि शनि की तीसरे भाव से दृष्टि रोग से मुक्ति दिलाएगी।
 
धनु राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Sagittarius financial status 2024: शुक्र और बुध आपके द्वादश भाव में रहकर खर्चों को बढ़ा देंगे लेकिन बृहस्पति के पंचम भाव में रहकर आपके नवम भाव, एकादश भाव और प्रथम भाव को दृष्‍टि रखने से आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आमदानी बढ़ने से आप नए कार्य को अंजाम दे सकते हैं। मंगल और सूर्य के आपके द्वितीय भाव में जाने से धन प्राप्ति के प्रबल योग बनेंगे और आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी को उधार न दें और न ही जोखिम भरे सेक्टर में निवेश करें। संपत्ति खरीदना अच्‍छा रहेगा। बृहस्पति पंचम भाव में बैठकर आपके एकादश भाव और आपके प्रथम भाव तथा आपके भाग्य स्थान को देखेंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शनि पंचम, नवम और द्वादश भाव को देखेंगे जिससे कुछ खर्चों पर ध्यान देकर आप उन्हें नियंत्रण में ला सकते हैं।
webdunia
धनु राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Sagittarius:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल धनु राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला उपाय यह है कि आप केतु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गणेशजी की पूजा और बुधवार का उपवास करें।
 
- दूसरा उपाय यह है कि प्रतिदिन कुत्ते को रोटी खिलाते रहें। इसे सभी तरह के संकट और रोग से बच रहेंगे।
 
- तीसरा उपाय यह है कि आप शनिवार के दिन शाम को पीपल के वृक्ष में जल अर्पित कर दीया जलाएं और प्रतिदिन हल्दी का तिलक लगाएं।
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 3 और 7 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 3 , 7, 12 और 23 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 5 और 6 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली रंग पीला है लेकिन सुनहरा, चमकीला और काले रंग से बचना चाहिए।
 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला किसी को नाक को गंदा रखना, झूठ बोलना और तामसिक भोजन करना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 8 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य