Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: कन्या राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: कन्या राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
Virgo zodiac kanya Rashi lal kitab 2024 : कन्या राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? कन्या राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी कन्या राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर बृहस्पति और शनि की कृपा बनी रहेगी लेकिन आपको राहु एवं केतु के बुरे प्रभाव से बचकर रहना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
लाल किताब कन्या राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab kanya rashi Varshik Rashifal 2024:
 
कन्या राशि करियर और नौकरी 2024 | Virgo career and job 2024: वर्ष के प्रारंभ में सूर्य एवं मंगल का प्रभाव दसवें भाव पर होने से करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। छठे भाव में शनि पूरे वर्ष रहेंगे जिसके चलते नौकरी में उन्नति तय है। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा इसे छोड़े नहीं। हालांकि वर्ष के मध्य में जब छठे भाव में मंगल का गोचर होगा तो आपके शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। आप किसी षड़यंत्र का शिकार बन सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें। तब नौकरी में तबादला होने की संभावना भी है। हालांकि इससे परेशान होने की जरूरत नहीं अपना काम इमानदारी से करते जाएंगे तो अंत में कोई बड़ा पद या कार्य आपको मिल सकता है।
 
कन्या राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Virgo exam-competition and Education 2024: वर्ष 2024 की शुरुआत आपके लिए अच्छी रहेगी लेकिन यदि आप पढ़ाई के प्रति लापरवाह रहे तो वर्ष के मध्य में असफलता के चांस हैं और तब आप तनाव में रहेंगे क्योंकि मंगल और शुक्र का आपके पंचम भाव पर प्रभाव रहेगा जिसके चलते आपकी एकाग्रता भंग होगी और अन्य फालतू की बातों में आपका ध्यान भटकेगा। इससे आपको छमाही परीक्षा में कम अंक मिल सकते हैं। यदि आप प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो जरूरी है कि आप अपने ध्यान को भटकने न दें और तब आप सफल होंगे, क्योंकि पूरे वर्ष शनि ग्रह छठे भाव में विराजमान होकर आपका सहयोग करेंगे।
 
कन्या राशि व्यापार 2024 | Virgo business 2024: इस वर्ष आपको व्यापार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कारण यह कि पूरे वर्ष राहु आपके सातवें भाव में रहकर अच्छा भी कर सकते हैं और बुरा भी। खासकर साझेदारी के व्यापार के लिए यह सही नहीं है। बेहतर होगा कि आप सोच समझकर निर्णय लें। हालांकि यदि आपका खुद का व्यापार है तो राहु का भरपूर सहयोग मिलेगा और तब आप कुछ नया कर पाएंगे। जरूरी है कि आप अपने जीवनसाथी का ध्यान रखें। तब वर्ष के मध्य में सफलता मिलना प्रारंभ होगी।
webdunia
Solar eclipse lal kitab
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वर्ष का प्रारंभ और अंत प्रेम संबंधों के लिए बेहतर रहेगा लेकिन वर्ष के मध्य में प्रेम संबंधों को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। केतु के प्रभाव के कारण आपको संबंधों में तनाव झेलना पड़ सकता है। शादीशुदा हैं और संतान है तो संतान की शिक्षा और सेहत का ध्यान रखना होगा। मंगल और सूर्य आपके चतुर्थ भाव में विराजमान रहकर परिवार के सदस्यों के बीच सामंजस्यता को खतम कर सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी का अष्टम भाव में गोचर परिवार में तनाव और रोग को बढ़ा सकता है। इसलिए अभी से सतर्क रहें।
 
कन्या राशि सेहत 2024 | Virgo Health 2024: पूरे वर्ष राहु के सप्तम और केतु के कन्या राशि में होने से सेहत में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसी के साथ ही आपको मानसिक परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है। बृहस्पति के अष्टम भाव में होने से भी सेहत में बिगाड़ हो सकता है। हालांकि शनि के छठे भाव होने से इम्यून सिस्टम मजबूत बनेगा और आप रोगों से लड़ने की क्षमता अर्जित कर पाएंगे। आपको नेत्र रोग, उदर रोग और पैरो में दर्द की समस्या हो सकती है।
 
कन्या राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Virgo financial status 2024: कन्या राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Virgo financial status 2024: बृहस्पति के अष्टम भाव में और केतु के आपकी ही राशि में केतु का उपस्थित होने के कारण यह वर्ष आर्थिक तौर पर अधिक अनुकूल नहीं माना जा सकता। आपको सोच समझकर लेन देन करना होगा। पूंजी निवेश से बचना चाहिए। व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाना होगी। हालांकि यदि आप अपनी और अपने परिवार की वर्ष के मध्य तक सेहत का ध्यान रखते हैं कि आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। इसके बाद बृहस्पति का जब नवम भाव में गोचर होगा तो सेहत और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शनि महाराज भी आपके छठे भाव में होकर विराजमान होकर आपको चुनौतियों से बाहर निकालेंगे।
webdunia
कन्या राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Virgo:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल कन्या राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला आसान से उपाय है कि आप गुरुवार का उपवास करें और गुरुवार के ही उपाय करते रहें। इसे आपकी सेहत के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
- दूसरा उपाय भी जान लें कि शनि के शुभ प्रभाव का लाभ लेने के लिए आप शनिवार या रविवार के दिन भैरव महाराज को कच्चा दूध अर्पित करें। 
 
- तीसरा उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए माथे पर केसर या हल्दी का तिलक लगाते रहें।
 
- चौथा उपाय भी बहुत सरल है। तांबे के लोटे में जल भरकर उसे रात को सिरहाने रखकर सोएं और सुबह उसे वॉश बेसिन या बाहर कहीं ढोल दें।
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 5 और 6 है। भाग्यशाली तारीख हैं 5, 6, 14, 15, 23 और 24 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 2 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली रंग पीला और हल्का हरा है लेकिन काले, लाल और चमकते हुए सफेद कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला ब्याज का धंदा करना, तामसिक भोजन करना और शराब पीना और चौथा झूठ बोलना।
- आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 6 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य