Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: कर्क राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: कर्क राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
Cancer zodiac sign Kark Rashi lal kitab 2024 : कर्क राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौनसा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? कर्क राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौनसा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी कर्क राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर बृहस्पति की कृपा, लेकिन आपको शनि, सूर्य और मंगल की चाल से बचकर रहना होगा। आर्थिक नुकसान के ज्याद चांस हैं। मानसिक बेचैनी बनी रहेगी। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
लाल किताब कर्क राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab Kark rashi Varshik Rashifal 2024:
 
कर्क राशि करियर और नौकरी 2024 | Cancer career and job 2024: वर्ष 2024 के ग्रह नक्षत्र यह बता रहे हैं कि वर्ष की शुरुआत में शनि ग्रह आठवें भाव से आपके दसवें भाव पर दृष्टि डालेंगे और बृहस्पति ग्रह भी दसवें भाव में रहेंगे इसी के साथ ही सूर्य और मंगल छठे भाव में रहकर आपको आपकी नौकरी में स्थापित्य प्रदान करेंगे और सभी के बीच प्रसिद्ध बनाएंगे। आपकी मेहनत और कार्यकुशलता के कारण आप सफलता अर्जित करने में सफल होंगे। वर्ष के मध्य में बृहस्पति ग्रह के के 11वें भाव में गोचर करने से नौकरी में स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बृहस्पति की पंचम दृष्टि तीसरे भाव पर होने से सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा। आपको चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। अन्यथा नौकरी में बदलाव करने की नौबत आ सकती है।
 
कर्क राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | Cancer exam-competition and Education 2024: वार्षिक गोचर के अनुसार बुध और शुक्र के प्रभाव और चतुर्थ एवं द्वितीय भाव पर बृहस्पति ग्रह की दृष्टि के चलते शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति में इजाफा होगा। सूर्य और मंगल के छठे भाव में रहने से प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। यदि आप सब्जेक्ट बदलने का सोच रहे हैं तो असफल होंगे। बेहतरह के ही सही निर्णय लें, क्योंकि वर्ष के अंतिम चरण में शिक्षा में असफलता के योग बन रहे हैं।
 
कर्क राशि व्यापार 2024 | Cancer business 2024: सप्तम भाव के स्वामी शनि के अष्टम भाव में होने के कारण आपको पूरे वर्ष व्यापार में सोच समझकर ही कदम रखना होगा। खासकर निवेश को लेकर सतर्क रहें। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह की उपस्थिति दसवें भाव में होने के कारण स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन उसके बाद सावधानी रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्ष के मध्य में बृहस्पति एकादश भाव में रहेंगे। इससे सम्मानित व्यक्ति का आपको सहयोग मिल सकता है। मार्च के मध्य तक मंगल का गोचर सातवें भाव में रहने से आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा। फिर मंगल का आठवें भाव में शनि के साथ गोचर होगा तब आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है या किसी विवाद में फंस सकते हैं।
webdunia
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वर्ष के प्रारंभ में बुध और शुक्र जैसे दो शुभ और प्रेम प्रदान करने वाले ग्रह आपके पांचवें भाव में रहेंगे जो संबंधों को मजबूत बनाएंगे। परिजनों का भरपूर प्यार और सहयोग मिलेगा। मनोरंजन, खानपान और यात्रा के चलते रिश्तों में मजबूती और मधुरता आएगी। प्रेमी या प्रेमिका के बीच वर्ष की शुरुआत में यानी अप्रैल के पहले किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि यह वर्ष दांपत्य और पारिवारिक जीवन के लिए बेहतर है, क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर रहेगी। शनि की दूसरे भाव, मंगल की दृष्टि बारहवें और पहले भाव पर होने से परिवार में प्रेम रहेगा। हालांकि यदि आपका स्वभाव क्रोध करने वाला है तो आप इस अच्‍छी ग्रह स्थिति का फायदा उठाने में नाकाम रहेंगे। तब आपको खुद की और अपनों की सेहत का ध्यान रखना होगा।
 
कर्क राशि सेहत 2024 | Cancer Health 2024: यह वर्ष आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं माना जा रहा है क्योंकि छठे भाव में सूर्य और मंगल की युति के चलते सर्दी, जुकाम, बुखार, कमरदर्द और सिरदर्द जैसी समस्याओं होने की संभावना है। पित्त प्रकृति की समस्याओं का सामना अधिक करना पड़ सकता है। शनि के आठवें भाव में गोचर करने से कोई बड़ी बीमारी हो सकती है इसलिए अभी से ही आप सतर्क रहकर संतुलित और सात्विक आहार को ही अपनाएं। वाहन चलाते वक्त भी सावधानी रखें अन्यथा दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
 
कर्क राशि आर्थिक स्थिति 2024 | Cancer financial status 2024: आर्थिक दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष 2024 में वर्ष की शुरुआत में आर्थिक संतुलन गड़बड़ा सकता है। वित्तीय लेन देन में सावधानी रखें। आमदनी से ज्यादा खर्च न करें। हालांकि इस नए वर्ष में आय के सोर्स बढ़ने की संभावना भी है। लेकिन वर्ष के मध्य में छठे भाव में सूर्य और मंगल के साथ आठवें भाव में विराजमान शनि खर्चों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसलिए सोच समझकर निर्णय लें। विवादिन प्रॉपर्टी न खरीदें। शेयर बाजार में सावधानी से काम लें। हालांकि यदि परिवार का साथ मिलता है तो आर्थिक लाभ अर्जित करने में सफल होंगे।
webdunia
कर्क राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for Cancer:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल कर्क राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला आसान से उपाय है कि शनि, सूर्य और मंगल के बुरे प्रभाव से बचने के लिए आपको मंगलवार को गुड़ का दान करना, शनिवार को छाया दान करना और रविवार को कोई लाल वस्तु का दान करनाए या मंगलवार का उपवास करना चाहिए। इससे सभी तरह के संकट दूर होंगे और आर्थिक नुकसान नहीं होगा।
 
- दूसरा उपाय यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो चंद्र से संबंधित वस्तुओं का दान करें और यदि चंद्रमा मजबूत है तो नहीं करें। बेहतर होगा कि आप सोमवार को शिवजी को जल अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 
 
- तीसरा उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। आपको तांबे के लोटे में जल भरकर सिरहाने रखकर सोना चाहिए और सुबह उस लोटे के जल को वॉश बेसिन में बहा दें या बाहर ढोल दें। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
- चौथा उपाय भी बहुत सरल है। नौकरी, व्यापार, सेहत और अन्य क्षेत्र में चल रहे संकट को दूर करने के लिए आप अपने आचरण को शुद्ध रखते हुए गुरुवार का व्रत रखें।
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 2 और 6 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 2, 6, 11, 15, 20, 24, 29 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 8 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला 8, 17 और 26 तारीख को न लें।
 
- आपका भाग्यशाली कलर पीला और सफेद है। लेकिन काले और नीले कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला शराब पीना, चंद्र से संबंधित वस्तु का दान करना और झूठ बोलना।
- आपको मानसिक तनाव से दूर रहना चाहिए और साथ ही मन को बेचैन करने वाले कार्य से बचना चाहिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 4 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य