Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कर्क राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष

हमें फॉलो करें कर्क राशि 2024 : कैसा रहेगा करियर, एजुकेशन, व्यापार या नौकरी के लिए अगला वर्ष
Cancer zodiac sign Kark Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 21 जून से 22 जुलाई के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि कर्क है। यदि आप नौकरीपेशा हैं, व्यापारी हैं या अभी पढ़ाई कर रहे हैं और करियर बनाने में लगे हैं तो जानिए कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा।
 
कर्क राशि नौकरी 2024 | Cancer job 2024: आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव रहेगा। वर्ष 2024 के ग्रह नक्षत्र यह बता रहे हैं कि वर्ष की शुरुआत में शनि ग्रह आठवें भाव से आपके दसवें भाव पर दृष्टि डालेंगे और बृहस्पति ग्रह भी दसवें भाव में रहेंगे इसी के साथ ही सूर्य और मंगल छठे भाव में रहकर आपको आपकी नौकरी में स्थापित्य प्रदान करेंगे और सभी के बीच प्रसिद्ध बनाएंगे। आपकी मेहनत और कार्यकुशलता के कारण आप सफलता अर्जित करने में सफल होंगे। वर्ष के मध्य में बृहस्पति ग्रह के के 11वें भाव में गोचर करने से नौकरी में स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बृहस्पति की पंचम दृष्टि तीसरे भाव पर होने से सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों का आपको सहयोग मिलेगा। आपको चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। अन्यथा नौकरी में बदलाव करने की नौबत आ सकती है। राहु का भ्रमण नवम भाव में और केतु का भ्रमण तीसरे भाव में शुभ फलदायी है।
webdunia
कर्क राशि व्यापार 2024 | Cancer business 2024: सप्तम भाव के स्वामी शनि के अष्टम भाव में होने के कारण आपको पूरे वर्ष व्यापार में सोच समझकर ही कदम रखना होगा। खासकर निवेश को लेकर सतर्क रहें। वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति ग्रह की उपस्थिति दसवें भाव में होने के कारण स्थिति सामान्य रहेगी लेकिन उसके बाद सावधानी रखें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वर्ष के मध्य में बृहस्पति एकादश भाव में रहेंगे। इससे सम्मानित व्यक्ति का आपको सहयोग मिल सकता है। मार्च के मध्य तक मंगल का गोचर सातवें भाव में रहने से आप कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं जिससे आपको फायदा होगा। फिर मंगल का आठवें भाव में शनि के साथ गोचर होगा तब आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है या किसी विवाद में फंस सकते हैं। आपको अपने व्यापार को जमाने और विस्तार करने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे। आप अपने कौशल या प्रबंधन से बाहर जाकर कार्य न करें।
 
कर्क राशि करियर एजुकेशन | Cancer career and Education 2024: वार्षिक गोचर के अनुसार बुध और शुक्र के प्रभाव और चतुर्थ एवं द्वितीय भाव पर बृहस्पति ग्रह की दृष्टि के चलते शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास और स्मरण शक्ति में इजाफा होगा। सूर्य और मंगल के छठे भाव में रहने से प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। यदि आप सब्जेक्ट बदलने का सोच रहे हैं तो असफल होंगे। बेहतरह के ही सही निर्णय लें, क्योंकि वर्ष के अंतिम चरण में शिक्षा में असफलता के योग बन रहे हैं। वर्ष के मध्य में शिक्षा में बदलाव की आवश्यकता महसूस होगी लेकिन इससे बचकर रहें और कड़ी मेहनत करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lal Kitab Rashifal 2024: मेष राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय