Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Lal Kitab Rashifal 2024: सिंह राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय

हमें फॉलो करें Lal Kitab Rashifal 2024: सिंह राशि 2024 की लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय
leo zodiac sign singh Rashi lal kitab 2024 : सिंह राशि वालों, आपके लिए हम लाए हैं 2024 का भविष्यफल। वो भी लाल किताब की रहस्यमयी विद्या के अनुसार। हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2024 आपके लिए कैसा रहेगा। व्यापारियों को फायदा होगा या फिर नुकसान। शादीशुदा लोगों के जीवन में कितना प्रेम रहेगा? सिंगल हैं तो क्या डबल होंगे? आपकी सेहत वर्ष भर कैसी रहेगी। क्या सावधानियां रखनी होगी? करियर और एजुकेशन के क्षेत्र में सफलता आपके पास होगी या दूर? साथ में महत्वपूर्ण बात। आपकी आर्थिक स्थिति के वर्ष 2024 में क्या योग है? पैसा भरपूर आएगा या फिर जेब खाली रहेगी। कौन सा रंग आपके लिए भाग्यशाली रहेगा? किस रंग से आपको दूर रहना होगा? सिंह राशि वालों के लिए वर्ष 2024 में कौन सा नंबर भाग्यशाली या लकी रहेगा? साथ ही में कौन सा नंबर अनलकी रहेगा।
 
आपकी सिंह राशि है तो वर्ष 2024 में रहेगी आप पर बृहस्पति और शनि की कृपा बनी रहेगी लेकिन आपको राहु एवं केतु के बुरे प्रभाव से बचकर रहना होगा। आर्थिक नुकसान हो सकता है। संपूर्ण वर्ष अच्छा रहे तो इसके लिए 3 कार्य ऐसे हैं जिसे आपको बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
 
लाल किताब सिंह राशि वार्षिक राशिफल 2024 | Lal kitab singh rashi Varshik Rashifal 2024:
 
सिंह राशि करियर और नौकरी 2024 | leo career and job 2024: वर्ष 2024 के ग्रह नक्षत्र यह बता रहे हैं कि दशम भाव में में शनि देव के रहने से आपको करियर और नौकरी में स्थायित्व प्राप्त होगा। बुध और शुक्र का वर्ष के प्रारंभ में दशम भाव पर प्रभाव होने से नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। वर्ष के मध्य तक बृहस्पति आपके नवम भाव में रहकर नौकरी में बदलाव कर सकते हैं। सरकारी नौकरी में है तो तबादला की संभावना है। यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो वर्ष के मध्य में मंगल के नवम भाव और फिर दशम भाव में आने से अच्छी नौकरी मिल सकती है, लेकिन निर्णय सोच समझकर ही लें। हालांकि करियर और नौकरी के लिहाज से नया वर्ष अच्छा है।
 
सिंह राशि परीक्षा-प्रतियोगिता-एजुकेशन 2024 | leo exam-competition and Education 2024: वर्ष 2024 के ग्रह गोचर के अनुसार वर्ष की शुरुआत छात्रों के लिए कमजोर रह सकती है, क्योंकि वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के पंचम भाव में होने और शनि के चतुर्थ भाव पर दृष्टि डालने के कारण शिक्षा में रुकावट आ सकती है यानी आपका पढ़ाई के प्रति ध्यान भंग हो सकता है।  हालांकि आप यदि मेहनत जारी रखते हैं तो सफलता आसान हो जाएगी क्योंकि फिर बुध और शुक्र के चतुर्थ भाव में होने से और बृहस्पति के नवम भाव में होने से आपको इन ग्रहों का सहयोग मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। आपको अप्रैल तक तो कड़ी मेहनत करना ही होगी इसके बाद परिस्थिति आपके पक्ष में होगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे यदि बृहस्पति के उपाय करते हैं तो उनके प्रयास सफल होंगे। अगस्त से नवंबर के बीच का समय भी आपके लिए अनुकूल रहेगा।
 
सिंह राशि व्यापार 2024 | leo business 2024: सप्तम भाव के स्वामी शनि पूरे वर्ष सप्तम में रहेंगे ऐसे में साझेदारी के व्यापार में थोड़ी बहुत परेशानी आएगी लेकिन यदि खुद का व्यापार है तो पूरे वर्ष लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। व्यापार का विस्तार भी होगा। मंगल का और सूर्य के सातवें और आठवें भाव में गोचर होने के कारण शुरुआत में भले ही उन्नति की रफ्तार धीमी हो लेकिन बाद में व्यापार रफ्तार पकड़ लेगा। हालांकि दूसरे भाव में केतु और आठवें भाव में राहु की उपस्थिति से नुकसान की संभावना भी है इसके लिए आपको बृहस्पति के उपाय करना चाहिए।
webdunia
प्रेम-रोमांस, परिवार और रिश्ते 2024 | Love-Romance, Family and Relationships 2024: वर्ष की शुरुआत में सूर्य और मंगल के पांचवे भाव में होने से प्रेम संबंधों में परेशानी खड़ी हो सकती है लेकिन यदि आप बृहस्पति के उपाय करते हैं तो इससे बच जाएंगे क्योंकि बृहस्पति नवम भाव में बैठकर पांचवें भाव में दृष्टि डाल रहे हैं। तब भी आप प्रेम संबंधों का लुत्फ उठा पाएंगे। हालांकि केतु के दूसरे भाव में होने से यह पारिवार में सामंजस्यता को खत्म कर देगा, लेकिन यदि आप समझदारी से काम लेते हैं तो शुक्र और बुध आपके चतुर्थ भाव में रहकर पारिवारिक सुख दे सकते हैं। वर्ष के मध्य में बृहस्पति आपके दशम भाव में प्रवेश करेंगे और वहां से आपके द्वितीय भाव और आपके चतुर्थ भाव को विशेष दृष्टि से देखने के कारण आपके परिवार में सुख, शांति एवं समृद्धि कायम होगी। आपको बस अपने पिता की सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।
 
सिंह राशि सेहत 2024 | leo Health 2024: वर्ष की शुरुआत में पंचम भाव में सूर्य और मंगल, सप्तम भाव में शनि और अष्टम भाव में राहु के उपस्थित होने के कारण सेहत संबंधी परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। पेट और रक्त संबंधी समस्या हो सकती है। बुखार और सिरदर्द जैसी समस्याएं बीच-बीच में परेशान कर सकती हैं। हालांकि यदि आप उचित खानपान अपनाते हैं तो गंभीर रोग से बच रहेंगे। अन्यथा राहु और केतु के गोचर के गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं।
 
सिंह राशि आर्थिक स्थिति 2024 | leo financial status 2024: वर्ष की शुरुआत में बृहस्पति के नवम भाव में रहने से आर्थिक स्थिति अच्छी रह सकती है लेकिन शनि की नवम भाव पर दृष्टि रहने से यात्रा में खर्च अधिक हो सकता है। इस वर्ष राहु के आठवें भाव में रहने से अनावश्यक खर्चे रहेंगे। व्यापारी हैं तो नए सौदों या करार पर ध्यान देने की जरूरत है। वर्ष के मध्य निवेश करने में सावधानी रखें। नौकरीपेशा हैं तो दूसरे भाव में केतु और अष्टम भाव में राहु की चाल से बचना होगा। इसके लिए बृहस्पति के उपाय करेंगे तो अनावश्यक खर्चे नहीं होंगे। कुल मिलाकर आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष उतार चढ़ाव वाला है।
webdunia
सिंह राशि लाल किताब के उपाय 2024 | Lal Kitab Remedies 2024 for leo:
अब मैं आपको बताने जा रहा हूं कुछ खास उपाय। ये लाल किताब के उपाय हैं और केवल सिंह राशि वालों के लिए हैं। 
 
- पहला आसान से उपाय है कि रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। इससे नौकरी और व्यापार में लाभ मिल सकता है।
 
- दूसरा उपाय भी जान लें कि शनि की दुष्प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शाम के समय छाया दान करें। इससे जीवन में अचानक से आने वाले संकटों से आप बचकर रहेंगे। 
 
- तीसरा उपाय भी बहुत महत्वपूर्ण है। राहु के बुरे प्रभाव से बचने के लिए बुधवार के दिन शाम के समय में किसी मंदिर में काले तिलों का दान करें।
 
- चौथा उपाय भी बहुत सरल है। संपूर्ण वर्ष को बेहतर बनाने के लिए आप गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं को मंदिर में दान करते रहें। माथे पर चंदन या हल्दी का तिलक लगाते रहें।
 
अब जान लेते हैं कुछ खास जानकारी जैसे भाग्यशाली अंक, तारीखें और रंग:-
- वर्ष 2024 में आपका भाग्यशाली अंक 1 और 9 है। भाग्यशाली तारीखे हैं 1, 9, 18, 27 और 28 हैं। इस दिन विशेष कार्य करेंगे तो लाभ मिलेगा। 6, 7 एवं 8 तारीख से बचें। कोई भी महत्वपूर्ण कार्य या फैसला इस तारीख या इसके जोड़ की तारीख पर न लें।
 
- आपका भाग्यशाली सुनहरा, पीला और नारंगी है। लेकिन नीले, गुलाबी और काले कलर से बचना चाहिए। 
- आपको तीन कार्य नहीं करना चाहिए पहला पहला क्रोध एवं अहंकार नहीं करना, किसी से छल-कपट नहीं करना और नाक को गंदा नहीं रखना।
- आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मूलांक 5 के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का भविष्य