Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार : महागठबंधन में लौटे मुकेश सहनी, राजद कोटे से मिलेंगी 3 लोकसभा सीट

हमें फॉलो करें Mukesh Sahni

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , शुक्रवार, 5 अप्रैल 2024 (18:44 IST)
Mukesh Sahni joins Grand Alliance : बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को राज्य में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन में शामिल हो गए। लगभग 3 साल पहले वह महागठबंधन छोड़कर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो गए थे। राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख सहनी ने वीआईपी के महागठबंधन में शामिल होने की घोषणा की।
यादव ने कहा, बिहार में ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा पहले ही हो चुकी है। राजद को 26 सीट मिली हैं। हम सहनी की पार्टी को अपने हिस्से में से तीन सीट देंगे। उल्लेखनीय है कि वीआईपी ने 2019 का लोकसभा चुनाव महागठबंधन सहयोगी के रूप में लड़ा था, लेकिन एक साल बाद राज्य विधानसभा चुनावों से पहले सहनी महागठबंधन छोड़कर राजग में शामिल हो गए थे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में सहनी संभवतः भाजपा के कहने पर मंत्री बने और उसने (भाजपा ने) उन्हें विधान परिषद का सदस्य चुने जाने में भी मदद की। सहनी विधानसभा चुनाव हार गए थे। खुद को 'मल्लाह का बेटा' कहने वाले सहनी को उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के प्रचार के दौरान भाजपा के लिए परेशानियां खड़ी करने के चलते कैबिनेट से निष्कासित कर दिया गया था।
इसके बाद वीआईपी के सभी चार विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे। कैबिनेट से निष्कासन के बाद विधान परिषद का कार्यकाल भी समाप्त हो गया था और इसके बाद सहनी का मुश्किल दौर शुरू हो गया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ग्वालियर और मुरैना में उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी, आमने-सामने उमंग सिंघार और जीतू पटवारी