Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Apple Event 2023 : iPhone 15 की लॉन्चिंग, भारतीय समयानुसार कब होगा एपल का इवेंट, जानिए पूरी जानकारी

हमें फॉलो करें Apple Event 2023 : iPhone 15 की लॉन्चिंग, भारतीय समयानुसार कब होगा एपल का इवेंट, जानिए पूरी जानकारी
, सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (20:01 IST)
Apple Wanderlust Event update : कुछ ही घंटों में एपल का आईफोन 15 लॉन्च हो जाएगा। एपल (Apple) के आईफोन 15 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इसके फीचर्स लीक हो चुके हैं। 12 सितंबर को आयोजित होने वाले ‘Wanderlust’ नाम के इवेंट में आईफोन 15 को लॉन्च किया जा रहा है। जानिए इससे जुड़ी हर जानकारी-
 
- Apple वंडरलस्ट इवेंट 2023 (Apple Wonderlust Event 2023) कैलिफोर्निया के प्रतिष्ठित स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा।
- इसमें आईफोन 15, आईफोन 15 प्लस, आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स लॉन्च हो सकते हैं। iPhone 15 मॉडल में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
- इसी इवेंट में Apple Watch Series 9 Ultra और AirPods भी लॉन्च हो सकते हैं।
- Apple इवेंट 2023 की लाइव स्ट्रीमिंग Apple TV ऐप, Apple की ऑफिशियल वेबसाइट (apple.com) और कंपनी के ऑफिशियल YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ ले सकते हैं।
- यह इवेंट भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट के लगभग 1.5 घंटे तक चलने की उम्मीद है।
- ब्लूमबर्ग की खबर के अनुसार Apple   iOS 17, iPadOS 17 और watchOS 10, iPhone, iPad और Apple Watch के लिए अपने आगामी सॉफ़्टवेयर अपडेट को लेकर भी जानकारी शेयर कर सकता है।

4
Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, 7 महिलाओं की मौत, 13 लोग घायल