Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Price: Crude oil की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Price: Crude oil की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें पेट्रोल डीजल के ताजा दाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 25 अप्रैल 2024 (09:50 IST)
Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 88 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 82.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने आज 25 अप्रैल 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल (petrol and diesel) की कीमतें स्थिर रखी हैं।

 
हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए भाव : देश में हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी किए जाते हैं। 25 अप्रैल के लिए भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमतों को जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक 25 अप्रैल को भी देश के महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है। आइए जानते हैं महानगरों में क्या हैं ईंधन के दाम।

 
देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 104.21 और डीजल 92.15, कोलकाता में पेट्रोल 103.94 और डीजल 90.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल 92.32, बेंगलुरु में पेट्रोल 99.84 और डीजल 85.93, लखनऊ में पेट्रोल 94.65 और डीजल 87.76, नोएडा में पेट्रोल 94.83 और डीजल 87.96, गुरुग्राम में पेट्रोल 95.19 और डीजल 88.05, चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 और डीजल 82.40 और पटना में पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04 रुपए प्रति लीटर के भाव चल रहा है।
 
गत 14 मार्च को कम हुए थे दाम : तेल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च में पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की थी। 14 मार्च को पेट्रोल और डीजल के भाव में 2-2 रुपए की कटौती का ऐलान किया गया था। हालांकि ये राहत बहुत बड़ी नहीं है क्योंकि पेट्रोल और डीजल के दाम अब भी बहुत अधिक हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या, दोस्त की हालत गंभीर